अडानी पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप, गिरफ्तारी वारंट जारी, अमेरिकी कोर्ट में हुई सुनवाई
Updated on
21-11-2024 02:07 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन और देश के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी बड़ी मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। अडानी और सात अन्य लोगों पर अमेरिका में अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इस मामले में अमेरिका की कोर्ट में सुनवाई हुई। अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। इस मामले में नाम आने के बाद अडानी ग्रुप ने अमेरिका में 600 मिलियन डॉलर का बॉन्ड रद्द कर दिया।
इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार अभियोजकों ने बुधवार को आरोपों की घोषणा की। इसमें आरोप लगाया गया है कि अडानी ग्रुप ने सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी थी। अडानी ने बुधवार को ग्रीन एनर्जी में निवेश की घोषणा की थी। यह घोषणा तब की गई जब कंपनी के अध्यक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी।
ट्रंप ने किया था वादा
रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी ने निवेश की घोषणा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को उनकी चुनावी जीत पर बधाई भी दी। यहां यह ध्यान देने योग्य है कि ट्रंप ने ऊर्जा कंपनियों के लिए नियमों को सरल बनाने का वादा किया है। इससे उनके लिए संघीय भूमि पर ड्रिलिंग करना और पाइपलाइनों का निर्माण करना आसान हो जाएगा।
क्या है अडानी का मामला?
अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग की ओर से बनाए गए मामले के अनुसार, गौतम अडानी पर कथित रूप से अमेरिकी निवेशकों को धोखा देने और अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है। अडानी और अन्य पर आरोप है कि उन्होंने झूठे और भ्रामक बयानों से अमेरिकी निवेशकों और वैश्विक वित्तीय संस्थानों से फंड लिया। इसके बाद उस रकम का इस्तेमाल रिश्वतखोरी में किया।
अभियोग में कहा गया है कि अडानी और अन्य ने लगभग 265 मिलियन डॉलर (करीब 2237 करोड़ रुपये) की रिश्वत दी। उन्हें उम्मीद थी कि इन कॉन्ट्रैक्ट से दो दशकों में 2 बिलियन डॉलर (करीब 16882 करोड़ रुपये) का मुनाफा होगा। अभियोक्ताओं का दावा है कि इस योजना में शामिल कुछ लोगों ने गौतम अडानी को संदर्भित करने के लिए 'न्यूमेरो यूनो' और 'द बिग मैन' जैसे कोड नामों का इस्तेमाल किया।
भतीजे पर भी लगा आरोप
अभियोग में यह भी आरोप लगाया गया है कि अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और एक अन्य कार्यकारी विनीत एस. जैन ने अडानी ग्रीन एनर्जी के लिए 3 बिलियन डॉलर से अधिक के लोन और बॉन्ड हासिल करने के लिए ऋणदाताओं और निवेशकों से रिश्वत की बात छिपाई।
जारी हुए गिरफ्तारी वारंट
रिपोर्ट में कहा गया है कि गौतम अडानी और सागर अडानी के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग ने दोनों व्यक्तियों और एक अन्य व्यक्ति सिरिल कैबनेस के खिलाफ संबंधित नागरिक आरोप दायर किए हैं। हालांकि अमेरिकी सरकार ने अभी तक अडानी और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ विशिष्ट आरोपों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है।
अभियोग से कुछ घंटे पहले ही बॉन्ड बेचे
अभियोग की खबर से कुछ घंटे पहले ही अडानी ग्रुप की एक इकाई ने 600 मिलियन डॉलर की पेशकश के लिए अमेरिकी कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में प्रवेश किया। इस पेशकश को 3 गुना से अधिक ओवरसब्सक्राइब किया गया। बाद में इन बॉन्ड की बिक्री भी रद्द कर दी गई थी।
अडानी ने एक महीने पहले भी इसी तरह की पेशकश की थी। हालांकि ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार मूल्य निर्धारण को लेकर निवेशकों के विरोध के बाद उस पेशकश को स्थगित करना पड़ा।
नई दिल्ली: सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF), क्रूड प्रॉडक्ट्स, पेट्रोल और डीजल प्रॉडक्ट्स पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को खत्म कर दिया है। यह कदम तत्काल प्रभाव से लागू होगा…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनियों का इस फाइनेंशियल ईयर में प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। इस बीच ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
नई दिल्ली: कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखंड… घटने के बजाय यह लिस्ट लंबी होती जा रही है, मसला है पैसे का। कुछ राज्यों का दावा है कि केंद्रीय करों…
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद सरकार ने दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में नोएडा भारत के महानगरीय और सबसे लोकप्रिय शहरों में से एक के रूप में उभरा है। पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकास के साथ, यह…
नई दिल्ली: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया TruthSocial पर एक धमकी जारी की। उन्होंने कहा, 'ब्रिक्स देश डॉलर से दूर जाने की कोशिश कर रहे हैं…
नई दिल्ली: लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी ऑडी (Audi) की गाड़ियां महंगी होने वाली हैं। कंपनी ने भारत में अपने सभी मॉडलों की कीमत में तीन फीसदी तक का इजाफा…
मुंबई: पिछले सप्ताह ही सरकार की तरफ से जीडीपी (GDP) के आंकड़े घोषित किए गए थ। चालू वित्त वर्ष के दौरान जुलाई-सितंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर घटकर…