जहरीली हवाओं में घुट रहा दिल्लीवालों का दम, पल्यूशन पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई
Updated on
18-11-2024 01:45 PM
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट दिल्ली प्रदूषण से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा। दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की 'समीर ऐप' के अनुसार, एक्यूआई सुबह 9 बजे 429 दर्ज किया गया। शनिवार को शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 417 दर्ज किया गया था। दिल्ली की जहरीली हवाओं में दिल्लीवालों का दम घुट रहा है। लोगों की आंखों में जलन हो रही है। सांस लेना दूभर हो गया है।
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर 18 नवंबर के लिए जारी सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ इस याचिका पर सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को इस याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर राजी हो गया था। कोर्ट से अनुरोध किया गया था कि दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर न बन जाए इसलिए याचिका को तत्काल सूचीबद्ध किया जाए।
तत्काल सुनवाई का अनुरोध
वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह, जिन्हें इस मामले में न्यायमित्र नियुक्त किया गया है, ने पीठ से दिल्ली में मौजूदा स्थिति को देखते हुए तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था। सिंह ने पीठ से कहा था कि उन्होंने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को इस बारे में सूचित कर दिया है और उसे यह बताना चाहिए कि क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
पल्यूशन पर सख्त है सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने 11 नवंबर को दिवाली पर पटाखे जलाने पर प्रतिबंध के उसके आदेश के उल्लंघन पर गंभीर संज्ञान लिया था और कहा था कि कोई भी धर्म प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करता। न्यायालय ने कहा था कि प्रदूषण मुक्त वातावरण में रहने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत हर नागरिक का मौलिक अधिकार है।सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को X पोस्ट में भारत की जीडीपी दर कम होने पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा- जब तक मुट्ठीभर अरबपतियों को देश की अर्थव्यवस्था का…
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री मोदी ने 'SMART' पुलिसिंग के अपने फॉर्मूले को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को स्ट्रैटेजिक (रणनीतिक), मैटिकुलस (सावधान), अडॉप्टेबल (परिस्थितियों के साथ ढलना), रिलायबल (विश्वसनीय)…
मध्यप्रदेश स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर पंजाब में बवाल मच गया है। 18 मार्च को मुरादाबाद में धीरेंद्र शास्त्री ने हरिहर मंदिर को…
11 नवंबर को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 कुकी उग्रवादियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (PM रिपोर्ट) सामने आ गई है। इसमें पता चला है कि ज्यादातर को पीछे…
संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार पांचवें दिन भी हंगामा हुआ। विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन में अडाणी और संभल मुद्दा उठाया। विपक्षी नेताओं ने वी वॉन्ट जस्टिस…
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। मध्यप्रदेश के 10, राजस्थान के 8, उत्तर प्रदेश के 2, छत्तीसगढ़ के…
बंगाल की खाड़ी से उठे फेंगल तूफान के असर के चलते सोमवार को केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र में भारी बारिश हो रही है।फेंगल तूफान 30 नवंबर शाम 7:30 बजे…
पंजाबी रैपर शुभ को संयुक्त राष्ट्र ने क्लाइमेट एडवाइजरी का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर चुना है। यह घोषणा बाकू अजरबैजान में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन COP29 में की गई। संयुक्त…