Select Date:

हरियाणा चुनाव EVM हैकिंग मामला पहुंचेगा हाईकोर्ट:कांग्रेस 14 सीटों का सबूत देगी; 4 सीटों पर मार्जिन 3000 से कम

Updated on 21-11-2024 01:39 PM

हरियाणा विधानसभा चुनाव में ईवीएम हैक का मामला अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचेगा। इसके लिए कांग्रेस ने तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने दावा किया है कि चुनाव में 14 विधानसभा सीटों पर धांधली की गई है, जिसके लिए पार्टी के पास पर्याप्त सबूत हैं। कांग्रेस ने जिन 14 सीटों पर ईवीएम हैकिंग का दवा किया है, उनमें 4 सीटें ऐसी हैं, जिन पर जीत-हार का अंतर 3000 से कम है। वहीं, एक विधानसभा सीट ऐसी भी है, जिस पर भाजपा उम्मीदवार ने महज 32 वोटों से जीत दर्ज की है।

यहां पढ़िए कांग्रेस के EVM को लेकर ये बड़े तीन आरोप

पहला आरोप: कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे EVM हैक करके बदलने का8 अब बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया को एक मैसेज मिला था।

दीपक बाबरिया को चुनावी नतीजों से पहले सुबह 7:30 बजे मैसेज आया, जिसमें कहा गया कांग्रेस 14 सीट लूज करेगी। इस मैसेज में 14 विधानसभा सीटों को ईवीएम को हैक करके बीजेपी जीतेगी ये दावा किया गया था।

दूसरा आरोप: प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा 3 मैसेज दीपक बाबरिया को मिले थे, लेकिन उनकी तबीयत खराब थी। इस कारण से हमें ये मैसेज 9 अक्टूबर को मिल पाए। अगर दीपक बाबरिया को मिले मैसेज हमें सुबह 8 अक्टूबर को मिल जाते तो हम नतीजों से पहले भंडाफोड़ कर देते।

उदयभान ने आरोप लगाया और कहा ईवीएम हैक होने के कारण ही 14 सीट कांग्रेस ने लूज की है। उदयभान ने कहा मैसेज में सुबह ही बता दिया गया था 14 कौन-कौन सी सीट कांग्रेस हार रही है।

तीसरा आरोप: उदयभान ने कहा कि, इस मामले में जो व्यक्ति है वह दीपक बावरिया उसको जानते हैं। उदयभान ने कहा दीपक बाबरिया को आशंका है कि अगर वह उस व्यक्ति का नाम लेंगे तो उसका मर्डर हो सकता है, इसलिए वे उसका नाम नहीं बता रहे हैं। उदयभान ने कहा चुनाव आयोग में कांग्रेस शिकायत की थी, लेकिन कोई वहां से कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी। चुनाव आयोग पहले ही सरकार के इशारे पर काम कर रहा था।

जिन सीटों EVM हैक का आरोप वहां ये रहा जीत-हार का अंतर

कालका: इस विधानसभा सीट से बीजेपी की शक्ति रानी शर्मा को 60,612 वोट मिले थे। कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को 49,729 वोट मिले थे। दोनों की जीत-हार का अंतर 10883 रहा।

घरौंदा: इस विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण को 87,236 वोट मिले थे। कांग्रेस के वरिंदर सिंह राठौड़ 82,705 वोट मिले थे। दोनों की जीत-हार का अंतर 4531 रहा।

असंध: इस विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी योगिंदर सिंह राणा को 54,761 वोट मिले थे। कांग्रेस के शमशेर सिंह गोगी 52,455 वोट मिले थे। दोनों की जीत-हार का अंतर 2,306 रहा।

राई: इस विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा गहलावत को 64,614 वोट मिले थे। कांग्रेस के जय भगवान आंतिल को 59,941 वोट मिले थे। दोनों की जीत-हार का अंतर 4673 रहा।

खरखौंदा: इस विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पवन खरखौंदा को 58084 वोट मिले थे। कांग्रेस के जय भगवान आंतिल को 52449 वोट मिले थे। दोनों की जीत-हार का अंतर 5635 रहा।

सफीदो: इस विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राम कुमार गौतम को 58983 वोट मिले थे। कांग्रेस के सुभाष गंगोली को 54946 वोट मिले थे। दोनों की जीत-हार का अंतर 4037 रहा।

उचानाकलां: इस विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र अत्री को 45945 वोट मिले थे। कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 45724 वोट मिले थे। दोनों की जीत-हार का अंतर 32 रहा।

बाढरा: इस विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी उम्मेद सिंह को 59315 वोट मिले थे। कांग्रेस के सोमवीर सिंह को 51730 वोट मिले थे। दोनों की जीत-हार का अंतर 7585 रहा।

दादरी: इस विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुनील सतपाल सांगवान को 65568 वोट मिले थे। कांग्रेस के मनीषा सांगवान को 63611 वोट मिले थे। दोनों की जीत-हार का अंतर 1957 रहा।

महेंद्रगढ़: इस विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंवर सिंह को 63036 वोट मिले थे। कांग्रेस के रावदान सिंह को 60388 वोट मिले थे। दोनों की जीत-हार का अंतर 2648 रहा।

होडल: इस विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हरिंदर सिंह को 68865 वोट मिले थे। कांग्रेस के उदयभान को 66270 वोट मिले थे। दोनों की जीत-हार का अंतर 2595 रहा।

बड़खल: इस विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी धनेश अदलखा को 79476 वोट मिले थे। कांग्रेस के विजय प्रताप को 73295 वोट मिले थे। दोनों की जीत-हार का अंतर 6881 रहा।

गोहाना: इस विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा को 57055 वोट मिले थे। कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक को 46626 वोट मिले थे। दोनों की जीत-हार का अंतर 10426 रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 December 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को X पोस्ट में भारत की जीडीपी दर कम होने पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा- जब तक मुट्ठीभर अरबपतियों को देश की अर्थव्यवस्था का…
 02 December 2024
अनुच्छेद 370 हटने के बाद से केंद्र सरकार से अपने पुनर्वास यानी कश्मीर घाटी में फिर से बसाए जाने की आस में बैठे कश्मीरी पंडित इस बार खुद आगे बढ़े…
 02 December 2024
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री मोदी ने 'SMART' पुलिसिंग के अपने फॉर्मूले को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को स्ट्रैटेजिक (रणनीतिक), मैटिकुलस (सावधान), अडॉप्टेबल (परिस्थितियों के साथ ढलना), रिलायबल (विश्वसनीय)…
 02 December 2024
मध्यप्रदेश स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर पंजाब में बवाल मच गया है। 18 मार्च को मुरादाबाद में धीरेंद्र शास्त्री ने हरिहर मंदिर को…
 02 December 2024
11 नवंबर को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 कुकी उग्रवादियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (PM रिपोर्ट) सामने आ गई है। इसमें पता चला है कि ज्यादातर को पीछे…
 02 December 2024
संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार पांचवें दिन भी हंगामा हुआ। विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन में अडाणी और संभल मुद्दा उठाया। विपक्षी नेताओं ने वी वॉन्ट जस्टिस…
 02 December 2024
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। मध्यप्रदेश के 10, राजस्थान के 8, उत्तर प्रदेश के 2, छत्तीसगढ़ के…
 02 December 2024
बंगाल की खाड़ी से उठे फेंगल तूफान के असर के चलते सोमवार को केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र में भारी बारिश हो रही है।फेंगल तूफान 30 नवंबर शाम 7:30 बजे…
 21 November 2024
पंजाबी रैपर शुभ को संयुक्त राष्ट्र ने क्लाइमेट एडवाइजरी का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर चुना है। यह घोषणा बाकू अजरबैजान में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन COP29 में की गई। संयुक्त…
Advt.