Select Date:

ईरान के सुप्रीम लीडर ने गुप्त रूप से चुना अपना उत्तराधिकारी, बीमार खामेनेई दे सकते हैं कमान, जानें कौन है शिया मुल्क का नया नेता

Updated on 17-11-2024 02:02 PM
तेहरान: ईरान ने गुप्त रूप से अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी को चुन लिया गया है। बीमार चल रहे 85 वर्षीय अली खामेनेई के दूसरे बेटे मोजतबा खामेनेई को तेहरान में देश के अगले प्रमुख के रूप में चुना गया है। फारसी भाषा के अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट ईरान इंटरनेशनल ने इस बारे में अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर बीमारी से जूझ रहे ईरान के सर्वोच्च नेता अपनी मौत से पहले ही पद छोड़ सकते हैं। यानी कि मोजतबा अपने पिता के जिंदा रहते ही पद संभाल सकते हैं।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के विशेषज्ञों की सभा के 60 सदस्यों ने 26 सितंबर को अली खामेनेई की मांग पर एक असाधारण बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सदस्यों को बिना किसी पूर्व सूचना के और सख्त गोपनीयता के तहत तुरंत उत्तराधिकार पर फैसला करने का निर्देश दिया गया था। शुरुआती विरोध के बावजूद आखिरकार बैठक में मौजूद सदस्यों ने मोजतबा को सर्वसम्मति से उत्तराधिकारी घोषित किया। कथित तौर पर नेता का चयन करने के लिए उन्हें धमकी दी गई थी।

सदस्यों की लीक न करने की चेतावनी


सदस्यों को बैठक को गोपनीय रखने की चेतावनी दी गई थी, जिसमें किसी भी लीक के लिए परिणाम भुगतने की धमकी भी शामिल थी। ऐसा किसी व्यापक जनविरोध के डर से किया गया। बैठक के विवरणों को पांच सप्ताह तक गुप्त रखा गया। पिछले दो साल से मोजतबा को पिता की विरासत को संभालने के लिए तैयार किया जा रहा था।

जीवित रहते ही खामेनेई सौंप सकते हैं बागडोर


बैठक से परिचित सूत्रों ने संकेत दिया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अपने जीवित रहते हुए ही अपने दूसरे बेटे को बागडोर सौंप सकते हैं, ताकि एक सहज हस्तांतरण की तैयारी के लिए कदम उठाए जा सकें। उनका मानना है कि खामेनेई मोजतबा के नेतृत्व को सुरक्षित रखने और उनके निधन के बाद उत्पन्न होने वाले प्रत्याशित विरोध को रोकने की उम्मीद करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 December 2024
60 भारतीय यात्री रविवार को 24 घंटे से ज्यादा समय तक कुवैत के एयरपोर्ट पर फंसे रहे। ये सभी मुंबई से इंग्लैंड के मैनचेस्टर जा रहे थे। NDTV की रिपोर्ट…
 02 December 2024
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे हंटर बाइेडन की सजा को माफ कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक वे अवैध तरीके से बंदूक रखने और टैक्स चोरी के…
 02 December 2024
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अरब और मिडिल ईस्ट मामलों पर सलाहकार के पद पर अपने समधी मसाद बूलॉस को चुना है। मसाद, ट्रम्प की बेटी टिफनी…
 21 November 2024
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में मंगलवार रात को सेना की एक पोस्ट पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो…
 21 November 2024
इजराइल-हमास जंग के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 19 नवंबर को अचानक गाजा का दौरा किया। यहां वे इजराइली सैन्य ठिकानों पर पहुंचे। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज भी उनके…
 21 November 2024
रूस-यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बाद 3 नॉर्डिक देशों ने युद्ध अलर्ट जारी किया है। नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क ने अपने नागरिकों से जरूरी सामानों का स्टॉक रखने और अपने…
 21 November 2024
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना से जुड़े दूसरे मामले (तोशाखाना केस-II) में जमानत मिल गई है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने जमानत के तौर पर 10…
 21 November 2024
न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई में गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों की धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोप लगे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस का कहना है…
 21 November 2024
भारत सरकार ने कनाडा के अखबार कनाडाई अखबार द ग्लोब एंड मेल की उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भारतीय प्रधानमंत्री को…
Advt.