इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर पर हमला, आंगन में गिरे आग के गोले, एक महीने के अंदर दूसरी बार बना निशाना
Updated on
17-11-2024 02:03 PM
यरुशलम:इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सीजेरिया स्थित आवास पर हमला हुआ है। इजरायल की आंतरिक खुफिया एजेंसी शिन बेट और पुलिस ने शनिवार शाम को बताया कि सीजेरिया में नेतन्याहू के निजी आवास पर दो फ्लेयर्स (आग के गोले) दागे गए, जो घर के आंगन में गिरे। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है और इस बार पर जोर दिया कि उस वक्त नेतन्याहू और उनका परिवार परिवार घर पर नहीं था। पुलिस और शिन बेट ने कहा कि उन्होंने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और इसे खतरनाक भड़काऊ कार्रवाई बताया है।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घर के फ्लेयर्स गिरने के तेजी से आग जलती दिखाई दे रही है। घटना की इजरायल के सभी राजनीतिक दलों ने निंदा की है। विपक्षी नेता यायर लैबिड और बेनी गैंट्ज दोनों ने घटना की निंदा करते हुए बयान जारी किए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रपति हर्जोग ने की निंदा
इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और शिन बेट के प्रमुख से बात करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जल्द से जल्द करने और उनसे निपटने को कहा है। हर्जोग के अनुसार, शिन बेट प्रमुख ने बताया कि इसे खतरनाक उकसावे के रूप में देखा जा रहा है। हर्जोग ने लिखा, आग की लपटों को बढ़ने नहीं दिया जाना चाहिए। मैं फिर से सार्वजनिक क्षेत्र में हिंसा में वृद्धि के खिलाफ चेतावनी दे रहा हूं।
हिजबुल्लाह ने भी किया था हमला
इसके पहले अक्तूबर में नेतन्याहू के इसी घर को लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह ने ड्रोन हमले में निशाना बनाया था। लेबनान से भेजा गया ड्रोन सीजेरिया में बेंजामिन नेतन्याहू के घर के बेडरूम तक पहुंचने में सफल हो गया था। हालांकि, यह अंदर नहीं घुस पाया था और बेडरूम की खिड़की के पास फट गया था। ड्रोन और वहां मौजूद कांच के टुकड़े अहाते में पाए गए थे। घटना में कोई घायल नहीं हुआ था और नेतन्याहू व उनका परिवार उस समय घर पर नहीं था। हिजबुल्लाह ने इस ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे हंटर बाइेडन की सजा को माफ कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक वे अवैध तरीके से बंदूक रखने और टैक्स चोरी के…
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अरब और मिडिल ईस्ट मामलों पर सलाहकार के पद पर अपने समधी मसाद बूलॉस को चुना है। मसाद, ट्रम्प की बेटी टिफनी…
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में मंगलवार रात को सेना की एक पोस्ट पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो…
इजराइल-हमास जंग के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 19 नवंबर को अचानक गाजा का दौरा किया। यहां वे इजराइली सैन्य ठिकानों पर पहुंचे। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज भी उनके…
रूस-यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बाद 3 नॉर्डिक देशों ने युद्ध अलर्ट जारी किया है। नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क ने अपने नागरिकों से जरूरी सामानों का स्टॉक रखने और अपने…
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना से जुड़े दूसरे मामले (तोशाखाना केस-II) में जमानत मिल गई है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने जमानत के तौर पर 10…
न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई में गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों की धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोप लगे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस का कहना है…