Select Date:

आज स्विगी और टाटा कॉम के शेयरों पर रखें नजर, भर सकती है झोली

Updated on 14-11-2024 01:02 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में बुधवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही। गुरुवार को टाटा कम्युनिकेशंस और स्विगी के शेयरों में तेजी आ सकती है। ट्रांजेक्शन सॉल्यूशंस इंटरनेशनल इंडिया (टीएसआई इंडिया) लगभग 330 करोड़ रुपये में टाटा कम्युनिकेशंस की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड (टीसीपीएसएल) की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए दोनों कंपनियों में शेयर खरीद समझौता हुआ है। टीसीपीएसएल भारत में गठित कंपनी है और आरबीआई के साथ व्हाइट लेबल एटीएम संचालक के रूप में पंजीकृत है।

बाजार में भारी गिरावट के बावजूद ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर स्विगी का शेयर बुधवार को अपने इश्यू प्राइस 390 रुपये से लगभग 17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 5.64% के प्रीमियम के साथ 412 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में यह 19.30% चढ़कर 465.30 रुपये पर पहुंच गया और अंत में 16.91% की वृद्धि के साथ 455.95 रुपये पर बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,02,062.01 करोड़ रुपये पहुंच गया।

किन शेयरों में रहेगा उतार-चढ़ाव


मोमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक गुरुवार को आदित्य विजन और Heubach Colorants के शेयरों में तेजी आ सकती है। दूसरी तरफ डिक्सन टेक्नोलॉजीज, क्रिसिल, बीएसई, Gillette India, बीईएमएल, अनूप इंजीनियरिंग और 3M India Trading Corporation के शेयरों में गिरावट की आशंका है।

बुधवार को शेयर मार्केट का हाल


इस बीच बीएसई सेंसेक्स में लगातार दो दिन की गिरावट से निवेशकों की पूंजी 13 लाख करोड़ रुपये घटी है। इस दौरान सेंसेक्स दो प्रतिशत से अधिक नीचे आया है। बीएसई सेंसेक्स दो दिन में 1,805.2 अंक या 2.27 प्रतिशत टूटा है। बुधवार को यह 984.23 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरकर 77,690.95 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिन में 13,07,898.47 करोड़ रुपये घटकर 4,29,46,189.52 करोड़ रुपये रह गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 December 2024
नई दिल्ली: सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF), क्रूड प्रॉडक्ट्स, पेट्रोल और डीजल प्रॉडक्ट्स पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को खत्म कर दिया है। यह कदम तत्काल प्रभाव से लागू होगा…
 02 December 2024
नई दिल्ली: देश की टॉप आईटी कंपनियों में से एक विप्रो ने प्रत्येक शेयर पर एक बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसके लिए 3 दिसंबर रेकॉर्ड डेट तय की…
 02 December 2024
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनियों का इस फाइनेंशियल ईयर में प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। इस बीच ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 02 December 2024
नई दिल्ली: कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखंड… घटने के बजाय यह लिस्ट लंबी होती जा रही है, मसला है पैसे का। कुछ राज्यों का दावा है कि केंद्रीय करों…
 02 December 2024
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद सरकार ने दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी…
 02 December 2024
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में नोएडा भारत के महानगरीय और सबसे लोकप्रिय शहरों में से एक के रूप में उभरा है। पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकास के साथ, यह…
 02 December 2024
नई दिल्ली: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया TruthSocial पर एक धमकी जारी की। उन्होंने कहा, 'ब्रिक्स देश डॉलर से दूर जाने की कोशिश कर रहे हैं…
 02 December 2024
नई दिल्ली: लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी ऑडी (Audi) की गाड़ियां महंगी होने वाली हैं। कंपनी ने भारत में अपने सभी मॉडलों की कीमत में तीन फीसदी तक का इजाफा…
 02 December 2024
मुंबई: पिछले सप्ताह ही सरकार की तरफ से जीडीपी (GDP) के आंकड़े घोषित किए गए थ। चालू वित्त वर्ष के दौरान जुलाई-सितंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर घटकर…
Advt.