Select Date:

महानदी में खनिज विभाग का छापा, 4 मशीनें जब्त

Updated on 19-04-2026 01:24 PM
बलौदाबाजार, महानदी के रायपुर-बलौदाबाजार सीमा पर स्थित चिखली और कुरूद रेत घाटों पर शुक्रवार रात करीब 3 बजे खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान 4 चेन माउंटेन मशीनें जब्त की गईं। हालांकि हाइवा गाड़ियां मौके से फरार हो गईं। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर अब स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल दिखावा है। उनके अनुसार, जब्त की गई चार मशीनें सिर्फ नाममात्र की हैं, जबकि बाकी मशीनें जंगल में छिपा दी गई हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि फरार हुए हाइवा वाहनों में से कई बड़े नेताओं के हैं, इसलिए उन्हें नहीं पकड़ा गया।

उपसरपंच फागू सेन ने बताया कि रात भर हाइवा की लंबी कतारें लगी रहती हैं। ग्रामीण राम प्रसाद ने कहा, "जो चार मशीन जब्त हुई हैं, वो तो दिखावा है। बाकी मशीनें जंगल में छिपा दी गईं।" रवि बंजारे ने नदी की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार रेत खनन से महानदी की कमर टूट चुकी है। पहले नदी में पानी होता था, अब सिर्फ गहरे गड्ढे रह गए हैं और नदी सूख रही है।

24 घंटे गीली रेत खोदकर लोडिंग

जानकारी के अनुसार, चिखली, कुरूद और हरदी जैसे रेत घाटों पर रेत माफिया सक्रिय है। यहां से रोजाना 500 से अधिक ओवरलोड हाइवा रेत निकाली जाती है, जबकि मुश्किल से 10 प्रतिशत हाइवा पर ही रॉयल्टी काटी जाती है। नियमानुसार, रेत खनन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मैन्युअल तरीके से होना चाहिए, लेकिन माफिया 24 घंटे गीली रेत खोदकर लोडिंग कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने रखी यह मांग

ग्रामीणों ने अब मांग की है कि, सभी घाटों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जंगल में छिपी हुई सभी मशीनें जब्त की जाएं। रेत माफियाओं और उन्हें संरक्षण देने वाले नेताओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक यह कार्रवाई नहीं होती, महानदी सूखती रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2026
रायपुर, महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस अब प्रदेशभर में बड़ा अभियान चलाने की तैयारी में है। 20 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसके बाद…
 19 April 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। इसकी जांच के लिए रायपुर से अफसरों की…
 19 April 2026
बलौदाबाजार, महानदी के रायपुर-बलौदाबाजार सीमा पर स्थित चिखली और कुरूद रेत घाटों पर शुक्रवार रात करीब 3 बजे खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान 4…
 19 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। न्यायालय ने मामले में सुनवाई के बाद आरोपी…
 19 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता प्लांट हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 24 तक पहुंच गया है। रविवार सुबह एक और घायल मजदूर ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में…
 19 April 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फ्लैट के नाम ट्रांसफर से जुड़ी फाइल खो जाने से नाराज युवक बादाम लेकर दफ्तर पहुंच गया। हाउसिंग बोर्ड ऑफिस में युवक ने स्टेट मैनेजर की…
 16 December 2024
रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम के उन लोगों से मुलाकात की जो हथियार छोड़कर समाज…
 16 December 2024
सुकमा। बस्तर में चल रहे संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के तहत आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल का आगमन राज्य अतिथि के रूप में हुआ है। उक्त प्रतिनिधि मंडल 16 दिसंबर तक…
 16 December 2024
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ष्सुशासन का 1 साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहालष् के थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी शनिवार को…
Advt.