नास्त्रेदमस फेल, इस जानवर ने कर दिखाया... सटीक निकली अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर की गई भविष्यवाणी
Updated on
07-11-2024 05:18 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राजनीतिक इतिहासकार एलन लिक्टमैन को अमेरिकी चुनावों का नास्त्रेदमस कहा जाता है। उन्होंने अमेरिका के पिछले कई राजनीतिक चुनावों के बारे में एकदम सटीक भविष्यवाणी करके ये प्रसिद्धि हासिल की है। लेकिन 2024 के राष्ट्रपति चुनावों ने लिक्टमैन को गलत साबित कर दिया। लिक्टमैन ने इस बार कमला हैरिस की जीत की भविष्यवाणी की थी, जो गलत साबित हुई है। लेकिन थाईलैंड के एक दरियाई घोड़े ने वो कर दिखाया है, जो नास्त्रेदमस कहे जाने वाले लिक्टमैन भी नहीं कर सके।
नास्त्रेदमस से भी आगे
थाईलैंड का एक छोटा दरियाई घोड़ा मू डेंग भले ही अपनी उपलब्धि से अनजान है, लेकिन उसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। मू डेंग की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बारे में की गई भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक साबित हुई है। थाईलैंड में बैठकर पानी में मस्ती कर रहे इस दरियाई घोड़े ने वह कर दिखाया है, जो नास्त्रेदमस की वॉइट हाउस की 13 चाबी वाले सिस्टम और एआई तक नहीं कर सके हैं।
दरियाई घोड़े ने क्या बताया था?
अमेरिकी चुनाव से एक दिन पहले सोमवार 4 नवम्बर को मू डेंग से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे के बारे में पूछा गया था। बेबी हिप्पो के सामने दो तरबूज रखे गए थे, जिनके ऊपर उम्मीदवारों का नाम लिखा हुआ था। वह सीधे रिपब्लिकन उम्मीदवार के नाम लिखे तरबूज के पास वाली टोकरी के पास पहुंचा और उसे उठा लिया। देखते ही देखते मू डेंग ने पूरा तरबूज हजम कर लिया। दरियाई घोड़े के इस वीडियो को थाईलैंड के सी राचा मे स्थित खाओ खियो ओपेन जू ने रिकॉर्ड किया था।
अमेरिका के नास्त्रेदमस कैसे हुए फेल?
एलन लिक्टमैन ने 1984 से हर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के विजेता की सही भविष्यवाणी की है। 1981 में उन्होंने एक प्रणाली विकसित की, जिसमें उन्होंने वॉइट हाउस की 13 चाबियों का जिक्र किया। इस मॉडल का उपयोग करते हुए वह हर बार राष्ट्रपति चुनाव के विजेता की भविष्यवाणी करते रहे और हर बार सही साबित हुए थे। 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने इसी प्रणाली के आधार पर कमला हैरिस की जीत का अनुमान लगाया था, लेकिन नतीजों में ट्रंप ने बाजी मारी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे हंटर बाइेडन की सजा को माफ कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक वे अवैध तरीके से बंदूक रखने और टैक्स चोरी के…
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अरब और मिडिल ईस्ट मामलों पर सलाहकार के पद पर अपने समधी मसाद बूलॉस को चुना है। मसाद, ट्रम्प की बेटी टिफनी…
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में मंगलवार रात को सेना की एक पोस्ट पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो…
इजराइल-हमास जंग के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 19 नवंबर को अचानक गाजा का दौरा किया। यहां वे इजराइली सैन्य ठिकानों पर पहुंचे। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज भी उनके…
रूस-यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बाद 3 नॉर्डिक देशों ने युद्ध अलर्ट जारी किया है। नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क ने अपने नागरिकों से जरूरी सामानों का स्टॉक रखने और अपने…
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना से जुड़े दूसरे मामले (तोशाखाना केस-II) में जमानत मिल गई है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने जमानत के तौर पर 10…
न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई में गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों की धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोप लगे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस का कहना है…