Select Date:

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 394028 मीट्रिक टन खरीदी

Updated on 16-12-2024 02:26 PM

बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में तेज़ी और सुगमता से चल रहा है। वर्तमान में 129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से 394028 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल कीमत 906.68 करोड़ रुपये आंकी गई है। अब तक 78233 किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर धान बेचा है। किसानों को 680 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

साथ ही लिंकिंग के तहत 226.68 करोड़ रुपये की राशि की वसूली की गई है। जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार, जिले में अब तक 32046 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। शेष धान के उठाव और परिवहन का कार्य तेजी से जारी है, जिसे जिले के मिलरों के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।  प्रशासन ने धान उपार्जन और उठाव को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द धान उठाव की कार्रवाई के निर्देश दिए है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
 25 April 2026
राजनांदगांव। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए सुजल ग्राम संवाद के…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के नागरिकों एवं राशनकार्डधारियों की सुविधा को दृष्टिगत सभी पात्र हितग्राहियों को माह अप्रैल, मई एवं जून 2026 का तीन माह…
 25 April 2026
दुर्ग। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के उद्देश्य से हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनसीसी एवं होमगॉर्ड जवानों को सिविल डिफेंस, एयर रेडियो/ब्लैकआउट एक…
 25 April 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने अपने कार्यालय कक्ष में आज वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले दसवीं-बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रूपयें का चेक प्रदान कर सम्मानित…
 25 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव श्रीरसागर निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पखांजूर के गैंदसिंह भवन मे शिविर…
 25 April 2026
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के तहत जिले में खनिज माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज जांच दल ने आज ग्राम कछार,…
 25 April 2026
कोरबा। कभी टपकती छत के नीचे बीतती रातें, हर बारिश के साथ बढ़ती चिंता, और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर पल का डर३ ऐसे ही अनगिनत संघर्षों के बीच एक…
 25 April 2026
कोरबा । कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत ने आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोरबा का औचक निरीक्षण कर संस्थान की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं लैब-सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण…
Advt.