Select Date:

दैनिक उपभोग की चीजों पर खर्च घटा रहे हैं लोग, लेकिन परफ्यूम-डिओडोरेंट्स की बिक्री क्यों हो गई दोगुनी?

Updated on 17-11-2024 12:38 PM
नई दिल्ली: इस समय 'खुशबू' का कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस सेक्टर में बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ छोटे-छोटे भी काफी प्लेयर आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि परफ्यूम, डिओडोरेंट्स आदि का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में तेजी आ रहा है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता दैनिक उपभोग की चीजों पर कटौती कर रहे हैं, लेकिन 'खुशबू' वाले इन प्रोडक्ट को जरूर खरीद रहे हैं।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में खुशबू वाले प्रोडक्ट्स की जमकर बिक्री हुई है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, इमामी, आईटीसी और शॉपर्स स्टॉप जैसी कंपनियों ने बिक्री की जानकारी दी है। इसके आधार पर मार्केट रिसर्चर नीलसनआईक्यू ने बताया कि इस साल खुशबू वाले इन प्रोडक्ट्स की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है।

तेजी से बढ़ रहा यह क्षेत्र


नीलसनआईक्यू ने अपना यह डेटा इकनॉमिक टाइम्स के साथ शेयर किया है। इस डेटा के अनुसार इस कैलेंडर वर्ष में सितंबर तक फ्रेगरेंस सेगमेंट में साल-दर-साल 12% की वृद्धि हुई। इसमें रोल-ऑन डिओडोरेंट्स ने 26% की वृद्धि दर्ज की। नीलसनआईक्यू के अनुसार, पर्सनल केयर सेगमेंट में 6.2% की वृद्धि देखी गई। वहीं एफएमसीजी इंडस्ट्री में 5.7% की वृद्धि हुई। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में फ्रेगरेंस इंडस्ट्री 4,771 करोड़ रुपये की है।

क्यों आया बिक्री में उछाल?


नीलसनआईक्यू के भारत में कमर्शियल हेड रूजवेल्ट डिसूजा ने कहा कि फ्रेगरेंस प्रोडक्ट्स अब छोटी-छोटी जगह भी पहुंच रहे हैं यानी इनका डिस्ट्रिब्यूशन तेजी से हो रहा है। वहीं लोग अब पर्सनल ग्रूमिंग में तेजी से रुचि दिखा रहे हैं। इस कारण रोल-ऑन डिओडोरेंट्स की बिक्री में उछाल आया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा विस्तार


गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर सीतापति ने कहा कि संगठित व्यापार में डिओडोरेंट्स की बिक्री तेजी से हो रही है। सीतापति ने कहा कि कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिस्ट्रीब्यूशन का विस्तार किया है।

इमामी ने शहरी कंज्यूमर्स के लिए डिओडोरेंट्स से लेकर ओ डे टॉयलेट परफ्यूम तक फ्रेगरेंस प्रोडक्ट्स का एक पोर्टफोलियो लॉन्च किया है। इसके उपाध्यक्ष मोहन गोयनका ने कहा कि शुरुआत में इसे ई-कॉमर्स के जरिए बेचा जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 December 2024
नई दिल्ली: सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF), क्रूड प्रॉडक्ट्स, पेट्रोल और डीजल प्रॉडक्ट्स पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को खत्म कर दिया है। यह कदम तत्काल प्रभाव से लागू होगा…
 02 December 2024
नई दिल्ली: देश की टॉप आईटी कंपनियों में से एक विप्रो ने प्रत्येक शेयर पर एक बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसके लिए 3 दिसंबर रेकॉर्ड डेट तय की…
 02 December 2024
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनियों का इस फाइनेंशियल ईयर में प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। इस बीच ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 02 December 2024
नई दिल्ली: कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखंड… घटने के बजाय यह लिस्ट लंबी होती जा रही है, मसला है पैसे का। कुछ राज्यों का दावा है कि केंद्रीय करों…
 02 December 2024
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद सरकार ने दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी…
 02 December 2024
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में नोएडा भारत के महानगरीय और सबसे लोकप्रिय शहरों में से एक के रूप में उभरा है। पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकास के साथ, यह…
 02 December 2024
नई दिल्ली: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया TruthSocial पर एक धमकी जारी की। उन्होंने कहा, 'ब्रिक्स देश डॉलर से दूर जाने की कोशिश कर रहे हैं…
 02 December 2024
नई दिल्ली: लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी ऑडी (Audi) की गाड़ियां महंगी होने वाली हैं। कंपनी ने भारत में अपने सभी मॉडलों की कीमत में तीन फीसदी तक का इजाफा…
 02 December 2024
मुंबई: पिछले सप्ताह ही सरकार की तरफ से जीडीपी (GDP) के आंकड़े घोषित किए गए थ। चालू वित्त वर्ष के दौरान जुलाई-सितंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर घटकर…
Advt.