पीएम मोदी को नाइजीरिया में मिला बड़ा सम्मान, द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से नवाजा
Updated on
17-11-2024 01:41 PM
नई दिल्ली: पीएम मोदी इस समय अफ्रीकी देश नाइजीरिया के दौरे पर हैं। इस दौरान नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने पुरस्कार- द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (GCON) से सम्मानित किया। इससे पहले यह सम्मान सिर्फ महारानी एलिजाबेथ को ही मिला है। ऐसे में पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी नेता हैं। इससे पहले 1969 में ब्रिटेन की महारानी को इससे सम्मानित किया गया था। यह किसी देश की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 17वां ऐसा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार होगा।
पीएम का गर्मजोशी से स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी रविवार को तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया पहुंचे। उनके आगमन पर, संघीय गणराज्य नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री न्येसोम एज़ेनवो वाइक ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वाइक ने प्रधानमंत्री मोदी को अबुजा शहर की 'चाबी' भेंट की। यह चाबी नाइजीरिया के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।
दोनों देशों के बीच चर्चा
प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए नाइजीरिया में द्विपक्षीय चर्चा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 नवंबर से 21 नवंबर तक तीन देशों नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान जारी कर संकेत दिया कि राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर उनका पहला पड़ाव नाइजीरिया में होगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है।
पीएम को मिला था निमंत्रण
बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर यह नाइजीरिया की मेरी पहली यात्रा होगी, जो पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में हमारा करीबी साझेदार है। पीएम ने आगे लिखा कि मेरी यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का एक अवसर होगी जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित है। उन्होंने लिखा था कि मैं भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के मित्रों से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं, जिन्होंने मुझे हिंदी में गर्मजोशी से स्वागत संदेश भेजे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को X पोस्ट में भारत की जीडीपी दर कम होने पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा- जब तक मुट्ठीभर अरबपतियों को देश की अर्थव्यवस्था का…
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री मोदी ने 'SMART' पुलिसिंग के अपने फॉर्मूले को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को स्ट्रैटेजिक (रणनीतिक), मैटिकुलस (सावधान), अडॉप्टेबल (परिस्थितियों के साथ ढलना), रिलायबल (विश्वसनीय)…
मध्यप्रदेश स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर पंजाब में बवाल मच गया है। 18 मार्च को मुरादाबाद में धीरेंद्र शास्त्री ने हरिहर मंदिर को…
11 नवंबर को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 कुकी उग्रवादियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (PM रिपोर्ट) सामने आ गई है। इसमें पता चला है कि ज्यादातर को पीछे…
संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार पांचवें दिन भी हंगामा हुआ। विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन में अडाणी और संभल मुद्दा उठाया। विपक्षी नेताओं ने वी वॉन्ट जस्टिस…
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। मध्यप्रदेश के 10, राजस्थान के 8, उत्तर प्रदेश के 2, छत्तीसगढ़ के…
बंगाल की खाड़ी से उठे फेंगल तूफान के असर के चलते सोमवार को केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र में भारी बारिश हो रही है।फेंगल तूफान 30 नवंबर शाम 7:30 बजे…
पंजाबी रैपर शुभ को संयुक्त राष्ट्र ने क्लाइमेट एडवाइजरी का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर चुना है। यह घोषणा बाकू अजरबैजान में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन COP29 में की गई। संयुक्त…