Select Date:

दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड के साथ पल्यूशन 'गंभीर', बाकी राज्यों में घना कोहरा

Updated on 17-11-2024 01:57 PM
 दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। यूपी-बिहार ही नहीं राजधानी दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आ रही है। मौसम विभाग की अनुसार अगले पांच दिनों तक देशभर के मैदानी इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। इसके साथ ही दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम?

दिल्ली में छाई रहेगी धुंध

दिल्ली में भी अब सुबह और शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। कुछ दिन पहले लोगों के घरों में चलने वाले पंखे बंद हो गए हैं, पेटी और संदूकों से कंबल रजाई निकलनी शुरू हो गई है। आज के मौस की बात करें तो पल्यूशन हावी रहेगा। सुबह की शुरुआत धुंध की सफेद चादर के साथ हुई जो शाम होते-होते फिर वापसी करेगी। हालांकि यह धुंध हल्की ही रहेगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहेगा। 18 नवंबर से 22 नवंबर तक के मौसम की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 तो न्यूनतम 13 डिग्री तक जा सकता है। इस दौरान आसमान में धुंध बनी रहेगी।

दिल्ली में कहां-कितना AQI

पंजाब-हरियाणा का हाल भी जानिए

दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब- हरियाणा और उनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का हा भी जान लेते हैं। पंजाब में भी ठंड के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है। आज की बात करें तो लोगों की सुबह घने कोहरे के बीच हुई। हालांकि क यानी 18 नवंबर से 22 नवंबर तक कोहरे का अलर्ट नहीं है और मौसम साफ रहेगा। आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री तक रह सकता है। 18 से 22 नवंबर तक की बात करें तो कमोबेश यही स्थिति रहने वाली है।

हरियाणा में भी ठंड की एंट्री हो गई है। आज यहां भी लोगों की सुबह घने कोहरे के बीच हुई है। इसके चलते विजिबिलिटी भी लो रही। आज अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेगा। बाकी दिनों की बात करें तो 18 से 22 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं कोहरे का भी कोई अलर्ट फिलहाल नहीं है। दोनों की राजधानी चंडीगढ़ में भी न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक पहुंच गया है।

पहाड़ी राज्यों का हाल जानिए

अब पहाड़ी राज्यों की बात कर लेते हैं। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम की इस करवट से सैलानियों और स्थानियों के चेहरे खिल गए हैं। रोहतांग, कुंजुम, शिंकुला व बारालाचा दर्रे में बर्फ के फाहे गिरे हैं। आज मौसम में जबरदस्त ठंडक है। इसके दो दिन बाद यानी 19 नवबंर से घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड की बात करें तो आज मौसम साफ रहेगा। यहां अभी वैसी बर्फबारी नहीं हो रही है। अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री तो न्यनतम तापमान 14 डिग्री तो कई इलाकों में 4 डिग्री तक भी जा सकता है। ऐसा ही तापमान आगे भी रहेगा।

यूपी-राजस्थान में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में भी अब ठंड की आहट महसूस की जा रही है। आज की बात करें तो मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कई इलाकों में लोगों की सुबह घने कोहरे के बीच हुई है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे तापनान में गिरावट देखने को मिल सकती है। यही नहीं, आने वाले दिनों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान की बात करें तो यहां भी ठंड धीरे-धीरे अपने पैर पसार रही है। सर्द हवाएं राजस्थान में प्रवेश करने लगी हैं। यहां गंगानगर और हनुमानगढ़ सहित बाकी जिलों में घना कोहरा छाने लगा है। माउंट आबू में तो पारा 9.4 डिग्री पहुंच गया। सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने के चलते लोगों को भी चलने में दिक्कत आई। आगे इसमें और गिरावट की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 December 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को X पोस्ट में भारत की जीडीपी दर कम होने पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा- जब तक मुट्ठीभर अरबपतियों को देश की अर्थव्यवस्था का…
 02 December 2024
अनुच्छेद 370 हटने के बाद से केंद्र सरकार से अपने पुनर्वास यानी कश्मीर घाटी में फिर से बसाए जाने की आस में बैठे कश्मीरी पंडित इस बार खुद आगे बढ़े…
 02 December 2024
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री मोदी ने 'SMART' पुलिसिंग के अपने फॉर्मूले को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को स्ट्रैटेजिक (रणनीतिक), मैटिकुलस (सावधान), अडॉप्टेबल (परिस्थितियों के साथ ढलना), रिलायबल (विश्वसनीय)…
 02 December 2024
मध्यप्रदेश स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर पंजाब में बवाल मच गया है। 18 मार्च को मुरादाबाद में धीरेंद्र शास्त्री ने हरिहर मंदिर को…
 02 December 2024
11 नवंबर को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 कुकी उग्रवादियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (PM रिपोर्ट) सामने आ गई है। इसमें पता चला है कि ज्यादातर को पीछे…
 02 December 2024
संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार पांचवें दिन भी हंगामा हुआ। विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन में अडाणी और संभल मुद्दा उठाया। विपक्षी नेताओं ने वी वॉन्ट जस्टिस…
 02 December 2024
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। मध्यप्रदेश के 10, राजस्थान के 8, उत्तर प्रदेश के 2, छत्तीसगढ़ के…
 02 December 2024
बंगाल की खाड़ी से उठे फेंगल तूफान के असर के चलते सोमवार को केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र में भारी बारिश हो रही है।फेंगल तूफान 30 नवंबर शाम 7:30 बजे…
 21 November 2024
पंजाबी रैपर शुभ को संयुक्त राष्ट्र ने क्लाइमेट एडवाइजरी का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर चुना है। यह घोषणा बाकू अजरबैजान में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन COP29 में की गई। संयुक्त…
Advt.