Select Date:

राहुल बोले- PM मोदी अडाणी को बचा रहे:छोटा अपराध करने पर भी जेल हो जाती है, अडाणी 2000 करोड़ का घोटाला करके भी बाहर

Updated on 21-11-2024 01:30 PM

अमेरिका में बिजनेसमैन गौतम अडाणी पर लगे करप्शन के आरोपों पर राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- अडाणी जी 2 हजार करोड़ रुपए का स्कैम कर रहे हैं और बाहर घूम रहे हैं, क्योंकि पीएम मोदी उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे हैं। गौतम अडाणी ने अमेरिका में क्राइम किया है, लेकिन भारत में उन पर कुछ नहीं हो रहा है। अडाणी की प्रोटेक्टर SEBI की चेयरपर्सन माधबी बुच पर केस होना चाहिए।

न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई में गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों की धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोप लगे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस का कहना है कि अडाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी या देने की योजना बना रहे हैं।

राहुल की कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें

  • जेपीसी बनाने की मांग: राहुल ने कहा- विपक्ष के नेता के तौर पर मैं यह मुद्दा उठा रहा हूं। अडाणी, बीजेपी को पूरा सपोर्ट करते हैं। हमारी जेपीसी बनाने की मांग है।
  • अडाणी ने देश को हाईजैक किया: अडाणी का कुछ नहीं होता। प्रधानमंत्री कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि पीएम मोदी उनके दबाव में हैं। अगर मोदी ने ऐसा किया तो वे (मोदी) भी जाएंगे। अडाणी ने देश को हाईजैक कर लिया है।
  • अडाणी BJP को फंडिंग करते हैं: अमेरिका की FBI ने जांच की है। मैं पहले से कह रहा हूं कि अडाणी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मैंने दो-तीन बार पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जांच होनी चाहिए। जब तक अडाणी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक बात नहीं बनेगी। अडाणी जी बीजेपी को फंडिंग करते हैं।
  • SEBI चेयरपर्सन माधबी बुच ने भ्रष्टाचार किया: आपने कहा कि हम बहुत दिनों से अडाणी का मुद्दा उठा रहे हैं और कुछ हो नहीं रहा। अब मोदी जी की क्रेडिबिलिटी खत्म हो चुकी है। हम धीरे-धीरे देश को पूरा नेटवर्क दिखा देंगे। माधबी बुच ने अपना काम नहीं किया। हिंदुस्तान का हर रिटेल इंवेस्टर जानता है कि SEBI प्रमुख माधबी बुच ने भ्रष्टाचार किया।
  • धीरे-धीरे सब सामने आएगा: अडाणी का अमेरिका में अभी जो मामला सामने आया है, वो सिर्फ बानगी है। बांग्लादेश, श्रीलंका, केन्या के मामले हैं। मोदी जी जहां जाते हैं, अडाणी जी को बिजनेस दिलवाते हैं। धीरे-धीरे ये सब सामने आएगा।
  • अमेरिका का मामला अडाणी ग्रीन एनर्जी से जुड़ा

    न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई में गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों की धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोप लगे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस का कहना है कि अडाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी या देने की योजना बना रहे हैं।

    यह पूरा मामला अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा हुआ है। 24 अक्टूबर 2024 को यह मामला US कोर्ट में दर्ज किया गया, जिसकी सुनवाई बुधवार को हुई। अडाणी के अलावा शामिल 7 अन्य लोग सागर अडाणी, विनीत एस जैन, रंजीत गुप्ता, साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा और रूपेश अग्रवाल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 December 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को X पोस्ट में भारत की जीडीपी दर कम होने पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा- जब तक मुट्ठीभर अरबपतियों को देश की अर्थव्यवस्था का…
 02 December 2024
अनुच्छेद 370 हटने के बाद से केंद्र सरकार से अपने पुनर्वास यानी कश्मीर घाटी में फिर से बसाए जाने की आस में बैठे कश्मीरी पंडित इस बार खुद आगे बढ़े…
 02 December 2024
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री मोदी ने 'SMART' पुलिसिंग के अपने फॉर्मूले को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को स्ट्रैटेजिक (रणनीतिक), मैटिकुलस (सावधान), अडॉप्टेबल (परिस्थितियों के साथ ढलना), रिलायबल (विश्वसनीय)…
 02 December 2024
मध्यप्रदेश स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर पंजाब में बवाल मच गया है। 18 मार्च को मुरादाबाद में धीरेंद्र शास्त्री ने हरिहर मंदिर को…
 02 December 2024
11 नवंबर को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 कुकी उग्रवादियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (PM रिपोर्ट) सामने आ गई है। इसमें पता चला है कि ज्यादातर को पीछे…
 02 December 2024
संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार पांचवें दिन भी हंगामा हुआ। विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन में अडाणी और संभल मुद्दा उठाया। विपक्षी नेताओं ने वी वॉन्ट जस्टिस…
 02 December 2024
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। मध्यप्रदेश के 10, राजस्थान के 8, उत्तर प्रदेश के 2, छत्तीसगढ़ के…
 02 December 2024
बंगाल की खाड़ी से उठे फेंगल तूफान के असर के चलते सोमवार को केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र में भारी बारिश हो रही है।फेंगल तूफान 30 नवंबर शाम 7:30 बजे…
 21 November 2024
पंजाबी रैपर शुभ को संयुक्त राष्ट्र ने क्लाइमेट एडवाइजरी का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर चुना है। यह घोषणा बाकू अजरबैजान में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन COP29 में की गई। संयुक्त…
Advt.