Select Date:

जिले के विकास कार्यों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का ग्रामीणों ने किया अवलोकन

Updated on 16-12-2024 02:29 PM

सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ष्सुशासन का 1 साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहालष् के थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी शनिवार को जिले के हृदय स्थल बस स्टैंड में लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक और  विश्वराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से संबंधित सफलता की कहानी पर आधारित एवं विभिन्न योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से लगाए गए छायाचित्र प्रदर्शनी का लोगों ने उत्साहपूर्वक अवलोकन किया।

जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन, मासिक पत्रिका सहित खुशियों का नोटिफिकेशन, उदित छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न प्रकार के प्रकाशन सामग्री, ब्रोशर एवं पांपलेट लोगों को निःशुल्क वितरित किया गया। कार्यक्रम में राजू, मगड़ी, कोसा, भीमें, सोमारी शांति, कुसुम, मंगेश, देवेंद्र, रामनाथ और अन्य लोगों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न  योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
 25 April 2026
राजनांदगांव। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए सुजल ग्राम संवाद के…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के नागरिकों एवं राशनकार्डधारियों की सुविधा को दृष्टिगत सभी पात्र हितग्राहियों को माह अप्रैल, मई एवं जून 2026 का तीन माह…
 25 April 2026
दुर्ग। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के उद्देश्य से हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनसीसी एवं होमगॉर्ड जवानों को सिविल डिफेंस, एयर रेडियो/ब्लैकआउट एक…
 25 April 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने अपने कार्यालय कक्ष में आज वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले दसवीं-बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रूपयें का चेक प्रदान कर सम्मानित…
 25 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव श्रीरसागर निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पखांजूर के गैंदसिंह भवन मे शिविर…
 25 April 2026
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के तहत जिले में खनिज माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज जांच दल ने आज ग्राम कछार,…
 25 April 2026
कोरबा। कभी टपकती छत के नीचे बीतती रातें, हर बारिश के साथ बढ़ती चिंता, और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर पल का डर३ ऐसे ही अनगिनत संघर्षों के बीच एक…
 25 April 2026
कोरबा । कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत ने आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोरबा का औचक निरीक्षण कर संस्थान की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं लैब-सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण…
Advt.