Select Date:

कतर ने हमास को देश से निकाला तो मदद को आए खलीफा एर्दोगन, तुर्की पहुंचे आतंकी संगठन के नेता, जानें प्‍लान

Updated on 18-11-2024 01:57 PM
तेल अवीव: हमास के वरिष्ठ सदस्य कथित तौर पर तुर्की में मौजूद हैं। रविवार को इजरायल के सरकारी टीवी KAN ने एक रिपोर्ट में बताया है। कुछ दिनों पहले यह रिपोर्ट आई थी कि कतर ने हमास को अपने क्षेत्र से बाहर करने के लिए कदम उठाया है। हालांकि तुर्की में हमास नेताओं की मौजूदगी और कतर से उनके कथित निष्कासन की रिपोर्ट आपस में जुड़ी हैं या नहीं यह पता नहीं चला है। KAN की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी सूत्र ने बताया कि कतर ने हमास से कहा था, "आपका यहां स्वागत नहीं है।'

कतर में आया यह बदलाव कथित तौर पर अमेरिका के दबाव के बाद हुआ था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हमास की ओर से युद्धविराम से जुड़े नवीनतम समझौते को अस्वीकार करने के बाद से अमेरिका लगातार कतर पर दबाव बना रहा था। इसके अलावा तुर्की ने पूरे युद्ध के दौरान हमास के प्रति सहानुभूति जताई है। यूरोपीय संघ और इजरायल जैसे देशों की अंतरराष्ट्रीय सहमति के बावजूद तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने हमास को आतंकी संगठन मानने से इनकार कर दिया।

तुर्की ने हमास को दिया समर्थन


एर्दोगन ने मार्च में हमास के लिए तुर्की के समर्थन को दोहराया था। उन्होंने कहा था, 'कोई भी हमें हमास को आतंकी संगठन के रूप में योग्य नहीं बना सकता।' तुर्की ने अगस्त में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के नेता इस्माइल हानिया की मौत के बाद राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी। साथ ही इजरायल में तुर्की दूतावास ने अपना झंडा आधा झुका दिया।

गाजा पर हमले में 30 लोगों की मौत


उत्तरी गाजा के बेत लाहिया में रविवार को तड़के इजरायल ने एयर स्ट्राइक की। इस हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। बेत लाहिया में कमाल अदवान अस्पताल के निदेशक होसम अबू सफिया ने हमले में मरने वाले लोगों के बारे में बताया। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि कम से कम एक दर्जन लोग घायल हुए हैं और कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक हमले से कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इजरायली सेना ने पहले कहा था कि उसने बेत लाहिया में आतंकी ठिकानों पर हमला किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 December 2024
60 भारतीय यात्री रविवार को 24 घंटे से ज्यादा समय तक कुवैत के एयरपोर्ट पर फंसे रहे। ये सभी मुंबई से इंग्लैंड के मैनचेस्टर जा रहे थे। NDTV की रिपोर्ट…
 02 December 2024
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे हंटर बाइेडन की सजा को माफ कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक वे अवैध तरीके से बंदूक रखने और टैक्स चोरी के…
 02 December 2024
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अरब और मिडिल ईस्ट मामलों पर सलाहकार के पद पर अपने समधी मसाद बूलॉस को चुना है। मसाद, ट्रम्प की बेटी टिफनी…
 21 November 2024
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में मंगलवार रात को सेना की एक पोस्ट पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो…
 21 November 2024
इजराइल-हमास जंग के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 19 नवंबर को अचानक गाजा का दौरा किया। यहां वे इजराइली सैन्य ठिकानों पर पहुंचे। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज भी उनके…
 21 November 2024
रूस-यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बाद 3 नॉर्डिक देशों ने युद्ध अलर्ट जारी किया है। नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क ने अपने नागरिकों से जरूरी सामानों का स्टॉक रखने और अपने…
 21 November 2024
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना से जुड़े दूसरे मामले (तोशाखाना केस-II) में जमानत मिल गई है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने जमानत के तौर पर 10…
 21 November 2024
न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई में गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों की धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोप लगे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस का कहना है…
 21 November 2024
भारत सरकार ने कनाडा के अखबार कनाडाई अखबार द ग्लोब एंड मेल की उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भारतीय प्रधानमंत्री को…
Advt.