Select Date:

देश पहले आता है... चेन्नई सुपर किंग्स को खूब सुनाया, रॉबिन उथप्पा के गुस्से का कारण तो जान लीजिए

Updated on 07-11-2024 04:44 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मुंह को खानी पड़ी। मेहमान टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टेस्ट टीम को 3-0 से हराया और पहली बार ऐसा हुआ कि भारतीय टीम अपने घर में किसी टेस्ट सीरीज में वाइटवॉश के लिए मजबूर हुई। यह बात न केवल कप्तान रोहित शर्मा को अखरती दिखी, बल्कि इससे पूर्व क्रिकेटरों का एक बड़ा धड़ा गुस्से में आ गया। महान सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, रवि शास्त्री सहित तमाम दिग्गजों ने अपना गुस्सा जाहिर किया तो रॉबिन उथप्पा ने अब टीम इंडिया के इतर चेन्नई सुपर किंग्स को खूब सुनाया।

चेन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी की कप्तानी में खेल चुके रॉबिन उथप्पा ने अपनी फ्रेंचाइजी को याद दिलाया कि आप कितने भी बड़े दिलवाले क्यों न हों, लेकिन जब बात देश की आती है तो देश पहली प्रायोरिटी पर होगा। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पुराने खिलाड़ी रचिन रविंद्र को चेन्नई की अकैडमी में ट्रेनिंग करने की छूट दी। न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौता टेस्ट ग्रेटर नोएडा में खेलना था उससे पहले रचिन रविंद्र ने चेन्नई में खूब पसीने बहाए।

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट तो बारिश की वजह से नहीं हो सका, लेकिन रचिन रविंद्र ने चेन्नई में सीखकर टीम इंडिया को खूब नुकसान पहुंचाया। 24 साल के भारतीय मूल के इस खिलाड़ी न बेंगलुरु टेस्ट में 157 गेंदों में 134 रनों की पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में नाबाद 39 रन बनाए। इस मैच की पहली पारी में भारतीय टीम सिर्फ 46 रनों पर ढेर हो गई थी।

रचिन रविंद्र ने बातों ही बातों में बताया कि चेन्नई में CSK की अकैडमी में की गई ट्रेनिंग ने उन्हें इस प्रदर्शन के लिए काफी मदद की। अब रॉबिन उथप्पा ने सवाल उठाया है कि कैसे कोई टीम अपने देश के खिलाफ सीरीज से पहले किसी विदेशी खिलाड़ी को प्रैक्टिस करने की अनुमति दे सकती है। यह तो देश के खिलाफ भावना जैसा मामला है।

उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलेआम आलोचना करते हुए कहा- रचिन रविंद्र यहां आए और CSK की अकैडमी में प्रैक्टिस की। इसमें कोई शक नहीं कि चेन्नई सुपर किंग्स अच्छी फ्रेंचाइजी है और अपने प्लेयर्स की मदद के लिए हमेशा आगे आती है, लेकिन उसे एक रेखा खींचनी होगी जहां देश का हित आपके फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों से आगे आता है। खासकर जब वह एक विदेशी खिलाड़ी हो और हमारे देश के खिलाफ खेलने आए।

2021 और 2022 सीजन में CSK के लिए खेल चुके उथप्पा ने कहा कि फ्रेंचाइजी हमेशा अपने खिलाड़ियों के लिए हर संभव प्रयास करती है, लेकिन उन्हें कहीं न कहीं एक सीमा खींचनी चाहिए। उन्होंने कहा- मुझे आश्चर्य नहीं है कि CSK हमेशा अपने खिलाड़ियों के लिए हर संभव प्रयास करती है, लेकिन उस दयालुता में कहीं न कहीं, शायद मैं सही बात नहीं कह रहा हूं, मुझे CSK से बेहद प्यार है, लेकिन जब देश की बात आती है, तो कहीं न कहीं एक सीमा होनी चाहिए, जहां हम उस सीमा को पार न करें।

2007 के टी20 विश्व कप विजेता ने बेंगलुरु में रविंद्र के शानदार शतक की भी सराहना की और इसे भारत में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक बताया। रविंद्र ने पुणे में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार 65 रन बनाए। वह छह पारियों में 51.20 की औसत से 256 रन बनाकर सीरीज के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और न्यूजीलैंड की भारत पर ऐतिहासिक 3-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 December 2024
अमिताभ बच्चन उन फिल्म स्टार्स में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड में सबसे लंबा समय बिताया है और करियर की सफलत-असफलता के दौर में भी कभी असंयमित नहीं हुए। अमिताभ हमेशा…
 02 December 2024
कैनबरा: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को कैनबरा से एडिलेड टेस्ट के लिए रवाना हो गई है। यह टेस्ट मैच 6 दिसंबर से शुरू होगा। कैनबरा में…
 02 December 2024
दुबई: 36 साल के जय शाह पिछले पांच वर्षों से बीसीसीआई सचिव हैं। वह आईसीसी के निदेशक मंडल की सर्वसम्मत पसंद थे। शाह ने न्यूजीलैंड के वकील ग्रेग बार्कले का स्थान…
 02 December 2024
कैनबरा: पर्थ टेस्ट में केएल राहुल की शानदार पारी के बाद से भारतीय प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा की पोजिशन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। रोहित ने रविवार को…
 02 December 2024
शारजाह: एसीसी अंडर 19 एशिया कप 2024 का 8वां मुकाबला भारत और जापान के बीच शारजाह के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। जापान की टीम ने टॉस जीतकर…
 02 December 2024
शारजाह: भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान मोहम्मद अमान ने जापान के खिलाफ कमाल कर दिया। उन्होंने एसीसी अंडर 19 एशिया कप में गजब का शतक ठोका। अमान ने 106 बॉल…
 02 December 2024
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हो रहे पूरे मामले में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर खुश नहीं हैं। हालांकि सब देशों में सहमति बन गई है कि…
 21 November 2024
बिहार के राजगीर में हुई महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। तीसरे क्वार्टर के…
 21 November 2024
क्रिकेट की दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी यानी BGT की हो रही है। 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 5 मैचों की यह सीरीज…
Advt.