मैच के बीच भारी विवाद, कप्तान से भिड़ गए अल्जारी जोसेफ और फिर गुस्से में छोड़ दिया मैदान
Updated on
07-11-2024 04:39 PM
बारबाडोस: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने मैदान पर कुछ ऐसा कर दिया जो क्रिकेट इतिहास में इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला। केंसिंग्टन ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान यह कैरेबियाई पेसर अपना आपा खो बैठा। जोसेफ इतने गुस्से में थे कि बीच मैच में ही मैदान से बाहर चले गए, जिससे उनकी टीम को पूरे ओवर के लिए 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। फील्ड सेटिंग से नाखुश थे जोसेफ
यह घटना तीसरे ओवर के बाद की है, जब अल्जारी जोसेफ को अपने कप्तान शाई होप के साथ फील्ड प्लेसमेंट पर लंबी चर्चा करते देखा गया। हालांकि, अल्जारी जोसेफ अपने कप्तान से मिली फील्ड से खुश नहीं दिखे। इस घटना से क्रोधित होकर जोसेफ ने जॉर्डन कॉक्स को 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली बाउंसर फेंकी और इंग्लिश बल्लेबाज के पास इसका कोई जवाब नहीं था। कॉक्स ने लाइन से बाहर जाने की कोशिश की, लेकिन खेलने में काफी देर कर बैठे। गेंद उनके ग्ल्वस को छूती हुई शाई होप तक पहुंच गई।
विकेट लिया और बाहर चले गए
एक तरफ वेस्टइंडीज के खिलाड़ी खुशियां मना रहे थे तो दूसरी ओर अल्जारी जोसेफ अभी भी अपने कप्तान से नाराज थे। उनके साथी तेज गेंदबाज जेडन सील्स, जो 12वें खिलाड़ी थे, उन्होंने तौलिया को अल्जारी के चेहरे पर रगड़कर उनका गुस्सा शांत करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। जोसेफ ने ओवर पूरा किया और तुरंत ड्रेसिंग रूम में चले गए। इस बीच वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी भी उन्हें शांत करने के लिए आगे आए, लेकिन मेजबान टीम को कुछ देर के लिए 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। जोसेफ एक ओवर बाद खेल के मैदान में लौटे, लेकिन उन्हें अटैक से बाहर कर दिया गया।
अमिताभ बच्चन उन फिल्म स्टार्स में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड में सबसे लंबा समय बिताया है और करियर की सफलत-असफलता के दौर में भी कभी असंयमित नहीं हुए। अमिताभ हमेशा…
कैनबरा: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को कैनबरा से एडिलेड टेस्ट के लिए रवाना हो गई है। यह टेस्ट मैच 6 दिसंबर से शुरू होगा। कैनबरा में…
दुबई: 36 साल के जय शाह पिछले पांच वर्षों से बीसीसीआई सचिव हैं। वह आईसीसी के निदेशक मंडल की सर्वसम्मत पसंद थे। शाह ने न्यूजीलैंड के वकील ग्रेग बार्कले का स्थान…
कैनबरा: पर्थ टेस्ट में केएल राहुल की शानदार पारी के बाद से भारतीय प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा की पोजिशन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। रोहित ने रविवार को…
शारजाह: एसीसी अंडर 19 एशिया कप 2024 का 8वां मुकाबला भारत और जापान के बीच शारजाह के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। जापान की टीम ने टॉस जीतकर…
शारजाह: भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान मोहम्मद अमान ने जापान के खिलाफ कमाल कर दिया। उन्होंने एसीसी अंडर 19 एशिया कप में गजब का शतक ठोका। अमान ने 106 बॉल…
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हो रहे पूरे मामले में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर खुश नहीं हैं। हालांकि सब देशों में सहमति बन गई है कि…