केकेआर ने बेंच पर रखा, अब ऑक्शन में लगेगी करोड़ों की बोली, अफगानिस्तान का नया स्पिनर तो तहलका है
Updated on
07-11-2024 04:54 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाजों की खान कहा जाता है। एक के बाद एक अफगानिस्तान से स्पिनर्स आते ही रहते हैं। राशिद खान ने पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया। फिर मुजीब उर रहमान और नूर अहमद ने भी अपनी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को नचाया। अब अफगानिस्तान का एक नया स्पिनर तहलका मचा रहा है। इस स्पिनर का नाम अल्लाह गजनफर है और उम्र सिर्फ 18 साल ही।
बांग्लादेश के खिलाफ किए 6 शिकार
अल्लाह गजनफर ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में कमाल की बॉलिंग की। शारजाह में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 6.3 ओवर की गेंदबाजी की। इसमें 26 रन देकर 6 विकेट लिए। वह मुख्य रूप से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। यह अल्लाह गजनफर के वनडे करियर का सिर्फ छठा ही मुकाबला था। 19 साल से कम उम्र में बेस्ट स्पेल डालने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी उन्होंने बराबरी कर ली है। वकार यूनिस ने भी 18 साल की उम्र में वनडे में 26 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
केकेआर ने बेंच पर रखा था
आईपीएल 2024 में अल्लाह गजनफर कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। उन्हें नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। लेकिन मुजीब उर रहमान चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। ऐसे में केकेआर ने गजनफर को सीजन की शुरुआत में ही अपने साथ जोड़ लिया था। लेकिन कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें रिलीज भी कर दिया गया है, ऐसे में आईपीएल ऑक्शन में अल्लाह गजनफर पर बड़ी बोली लग सकती है।
इंडिया ए को भी किया था परेशान
पिछले महीने ओमान में इमर्जिंग एशिया कप खेला गया था। इसके सेमीफाइनल में भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ हार मिली थी। उस मैच में गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए अल्लाह गजनफर ने 3 ओवर डाले। इसमें सिर्फ 14 रन देकर उन्होंने प्रभसिमरन सिंह और अभिषेक शर्मा को आउट किया था। 16 मैच के टी20 करियर में वह 29 विकेट ले चुके हैं। उनकी इकोनॉमी 5.71 की ही है।
अमिताभ बच्चन उन फिल्म स्टार्स में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड में सबसे लंबा समय बिताया है और करियर की सफलत-असफलता के दौर में भी कभी असंयमित नहीं हुए। अमिताभ हमेशा…
कैनबरा: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को कैनबरा से एडिलेड टेस्ट के लिए रवाना हो गई है। यह टेस्ट मैच 6 दिसंबर से शुरू होगा। कैनबरा में…
दुबई: 36 साल के जय शाह पिछले पांच वर्षों से बीसीसीआई सचिव हैं। वह आईसीसी के निदेशक मंडल की सर्वसम्मत पसंद थे। शाह ने न्यूजीलैंड के वकील ग्रेग बार्कले का स्थान…
कैनबरा: पर्थ टेस्ट में केएल राहुल की शानदार पारी के बाद से भारतीय प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा की पोजिशन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। रोहित ने रविवार को…
शारजाह: एसीसी अंडर 19 एशिया कप 2024 का 8वां मुकाबला भारत और जापान के बीच शारजाह के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। जापान की टीम ने टॉस जीतकर…
शारजाह: भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान मोहम्मद अमान ने जापान के खिलाफ कमाल कर दिया। उन्होंने एसीसी अंडर 19 एशिया कप में गजब का शतक ठोका। अमान ने 106 बॉल…
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हो रहे पूरे मामले में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर खुश नहीं हैं। हालांकि सब देशों में सहमति बन गई है कि…