रुतुराज गायकवाड़ का सपना टूटा... बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नहीं मिलेगा मौका, ऑस्ट्रेलिया से भेजा गया
Updated on
18-11-2024 01:20 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला दुनिया की सबसे तेज पिच माने जाने वाली पर्थ में होगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल हैं। नंबर तीन पर खेलने वाले शुभमन गिल का पहले मैच से बाहर रहना तय है। कप्तान रोहित शर्मा भी अभी तक भारत में ही हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि इंडिया ए के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को ऑस्ट्रेलिया में ही रोक लिया जाएगा।
भारत वापस लौटे रुतुराज गायकवाड़
इंडिया ए की टीम दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेलने ऑस्ट्रेलिया गई थी। रुतुराज गायकवाड़ उस टीम के कप्तान थे। रुतुराज ने प्रैक्टिस मैच में भी हिस्सा लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो वाका के मैदान पर उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी। तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से शॉट खेले थे। इसके बाद कहा जा रहा था कि उन्हें टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है। लेकिन इंडिया ए के अन्य खिलाड़ियों के साथ वह भारत लौट आए हैं। रुतुराज के साथ साई सुदर्शन की भी वापसी हो गई है।
टेस्ट की तैयारी के लिए टी20 से बाहर
रुतुराज गायकवाड़ को टेस्ट में भारतीय टीम के बैकअप ओपनर के रूप में देखा जा रहा था। इसी वजह से उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम में जगह नहीं मिली। उस दौरान रुतुराज ईरानी कप में खेल रहे थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित हुई टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया। अभिमन्यु ईश्वरन बैकअप ओपनर के रूप में ऑस्ट्रेलिया गए हैं। अब रुतुराज को ऑस्ट्रेलिया में रोका भी नहीं गया है।
देवदत्त पडिक्कल ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे
एक तरफ जहां रुतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन भारत लौट गए हैं तो दूसरी तरफ देवदत्त पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया में रोक लिया गया है। शुभमन गिल की जगह पहले टेस्ट में उन्हें नंबर-3 पर बैटिंग देने की बात भी चल रही है। पडिक्क्ल ने भारत के लिए एकमात्र टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल की शुरुआत में धर्मशाला में खेला था। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार पारियों में उन्होंने 36, 88, 26 और 1 रन बनाए थे। वहीं रुतुराज के बल्ले से चार पारी में सिर्फ 20 रन निकले थे।
अमिताभ बच्चन उन फिल्म स्टार्स में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड में सबसे लंबा समय बिताया है और करियर की सफलत-असफलता के दौर में भी कभी असंयमित नहीं हुए। अमिताभ हमेशा…
कैनबरा: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को कैनबरा से एडिलेड टेस्ट के लिए रवाना हो गई है। यह टेस्ट मैच 6 दिसंबर से शुरू होगा। कैनबरा में…
दुबई: 36 साल के जय शाह पिछले पांच वर्षों से बीसीसीआई सचिव हैं। वह आईसीसी के निदेशक मंडल की सर्वसम्मत पसंद थे। शाह ने न्यूजीलैंड के वकील ग्रेग बार्कले का स्थान…
कैनबरा: पर्थ टेस्ट में केएल राहुल की शानदार पारी के बाद से भारतीय प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा की पोजिशन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। रोहित ने रविवार को…
शारजाह: एसीसी अंडर 19 एशिया कप 2024 का 8वां मुकाबला भारत और जापान के बीच शारजाह के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। जापान की टीम ने टॉस जीतकर…
शारजाह: भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान मोहम्मद अमान ने जापान के खिलाफ कमाल कर दिया। उन्होंने एसीसी अंडर 19 एशिया कप में गजब का शतक ठोका। अमान ने 106 बॉल…
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हो रहे पूरे मामले में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर खुश नहीं हैं। हालांकि सब देशों में सहमति बन गई है कि…