Select Date:

रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया जाने पर सौरव गांगुली ने दिया बयान, कहा- मैं उनकी जगह होता तो...

Updated on 17-11-2024 12:59 PM

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी. पहला मैच पर्थ में 22 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के खेलने की उम्मीद कम नजर आ रही है. वह दूसरे बच्चे के पिता बने हैं और इसी वजह से पर्थ टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इसको लेकर अपनी बात रखी है.


रोहित शर्मा 15 नवंबर को दूसरे बच्चे के पिता बने हैं. उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है. भारतीय कप्तान ने अपने फैंस के साथ इस खुशखबर को साझा भी किया. बेटे के जन्म के बाद खबर सामने आ रही है कि रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. वह परिवार और नवजात के साथ वक्त बिताना चाहते हैं. TOI के मुताबिक बीसीसीआई को उन्होंने इस बात की जानकारी भी दे दी है.


पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने RevSportz से बात करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि रोहित शर्मा जल्द ही टीम में शामिल होंगे, क्योंकि टीम को कप्तान की जरूरत है. उनकी पत्नी ने कल रात (शुक्रवार) को एक बेटे को जन्म दिया है, इसलिए मुझे यकीन है कि वह जा सकते हैं. वह जितनी जल्दी हो सके जा सकते हैं और अगर मैं उनकी जगह होता, तो पर्थ टेस्ट खेलता.”


गांगुली ने आगे कहा, “ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच एक हफ्ते दूर है. क्योंकि यह एक बड़ी सीरीज है और शायद वह इसके बाद ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे. वह एक शानदार कप्तान हैं. भारत को शुरुआत में अपने कप्तान की जरूरत है.”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 December 2024
अमिताभ बच्चन उन फिल्म स्टार्स में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड में सबसे लंबा समय बिताया है और करियर की सफलत-असफलता के दौर में भी कभी असंयमित नहीं हुए। अमिताभ हमेशा…
 02 December 2024
कैनबरा: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को कैनबरा से एडिलेड टेस्ट के लिए रवाना हो गई है। यह टेस्ट मैच 6 दिसंबर से शुरू होगा। कैनबरा में…
 02 December 2024
दुबई: 36 साल के जय शाह पिछले पांच वर्षों से बीसीसीआई सचिव हैं। वह आईसीसी के निदेशक मंडल की सर्वसम्मत पसंद थे। शाह ने न्यूजीलैंड के वकील ग्रेग बार्कले का स्थान…
 02 December 2024
कैनबरा: पर्थ टेस्ट में केएल राहुल की शानदार पारी के बाद से भारतीय प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा की पोजिशन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। रोहित ने रविवार को…
 02 December 2024
शारजाह: एसीसी अंडर 19 एशिया कप 2024 का 8वां मुकाबला भारत और जापान के बीच शारजाह के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। जापान की टीम ने टॉस जीतकर…
 02 December 2024
शारजाह: भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान मोहम्मद अमान ने जापान के खिलाफ कमाल कर दिया। उन्होंने एसीसी अंडर 19 एशिया कप में गजब का शतक ठोका। अमान ने 106 बॉल…
 02 December 2024
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हो रहे पूरे मामले में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर खुश नहीं हैं। हालांकि सब देशों में सहमति बन गई है कि…
 21 November 2024
बिहार के राजगीर में हुई महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। तीसरे क्वार्टर के…
 21 November 2024
क्रिकेट की दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी यानी BGT की हो रही है। 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 5 मैचों की यह सीरीज…
Advt.