Select Date:

दिलजीत दोसांझ ने तेलंगाना सरकार के नोटिस पर कसा तंज, बोले- पूरे देश में शराब पर लगा दो बैन, नहीं गाउंगा गाना

Updated on 18-11-2024 12:49 PM
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ 'दिल लुमिनाटी' टूर पर हैं। देश के कई हिस्सों में उन्होंने अपना कॉन्सर्ट किया था और अब वह विदेशों में अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इसी बीच उन्हें तेलंगाना सरकार से नोटिस मिला था क्योंकि उनके गानों में शराब का प्रचार किया जा रहा था। इस पर उन्हें नोटिस भी भेजा गया था। जिसके बाद अब दिलजीत ने रिएक्ट किया है और सरकार को खुली चेतावनी दी है।

दरअसल, 17 नवंबर की शाम अहमदाबाद में एक कॉन्सर्ट में दिलजीत ने देशभर के अधिकारियों को शराब पर बैन लगाने की चुनौती दी। साथ ही कला कि वो शराब पर आधारित गाने नहीं गाएंगे क्योंकि गुजरात में ये बैन है। सिंगर ने तेलंगाना सरकार के उस नोटिस पर भी तंज कसा। जिसमें हिदायत दी गई थी कि वो अपने कॉन्सर्ट में शराब, हंदा और ड्रग्स वाले गाने न गाएं। इसमें उनके 'पंज तारा' और 'पटियाला पैग' का जिक्र किया गया था।

शराब पर गाना गाने पर बोले दिलजीत दोसांझ


अब दिलजीत के वायरल वीडियो में वह कह रहे हैं, 'आज भी मैं शराब पर कोई गाना नहीं गाऊंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि गुजरात एक शराबबंदी राज्य है। अगर यहां शराब पर बैन लगाया है तो मैं गुजरात सककार का फैन हूं। मैं इसके लिए गुजरात सरकार को खुलकर सपोर्ट करता हूं। आप देशभर में शराब की दुकानें बंद कर दीजिए, मैं शराब पर सॉन्ग्स गाने बंद कर दूंगा।'

दिलजीत दोसांझ ने तेलंगाना सरकार पर कसा तंज


सिंगर ने आगे कहा, 'मैंने दर्जनों भजन गाए हैं। पिछले 10 दिनों में मैंने दो भक्ति गीत रिलीज़ किए हैं। लेकिन कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है। टीवी पर हर कोई केवल पटियाला पैग के बारे में बात कर रहा है।' उन्होंने कहा, 'चलिए एक मुहीम शुरू करते हैं। अगर सभी राज्य अपने आप को शराबमुक्त राज्य घोषित कर दें तो अगले दिन से दिलजीत दोसांझ लाइव कॉन्सर्ट में शराब पर आधारित गाने गाना बंद कर देगा। मेरे पास एक और ऑफर है। मैं जिस भी शहर में परफॉर्म करूंगा, वहां एक दिन के लिए शराब बैन कर दिया जाए तो, मैं शराब पर आधारित गाने नहीं गाऊंगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 December 2024
करीना कपूर और अभिषेक बच्चन बरसों बाद एक बार फिर बरसों बाद एकसाथ नजर आए। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अभिषेक बच्चन के हाथों करीना को अवॉर्ड दिया गया। करीना…
 02 December 2024
'बिग बॉस 18' के अगले एपिसोड में, दर्शकों को नॉमिनेशन देखने को मिलेगा जिसे देखने के बाद हर कोई चौंकने वाला है क्योंकि ईशा सिंह ने शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेट…
 02 December 2024
टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 14' में हिस्सा ले चुकीं एक्ट्रेस कविता कौशिक एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की करोड़ों रुपये…
 02 December 2024
संगीत की अलग-अलग संस्‍कृति, विरासत को बचाने की जंग और प्‍यार की परीक्षा में राधे और श्रेया एक बार आमने-सामने हैं। साल 2020 में आई म्‍यूजिकल ड्रामा सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स'…
 02 December 2024
एक औरत के लिए मां ना बन पाना किसी दुर्भाग्य से कम नहीं होता। कुछ ऐसा ही हुआ शुभी शर्मा के साथ, जिन्होंने मां नहीं बन पाने पर अपने पति…
 02 December 2024
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है, लेकिन ये पिछले कई महीनों से विवादों के कारण भी खूब सुर्खियों में रहा। कई…
 02 December 2024
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। फैंस से रूबरू होना हो या फिर परिवार के किसी सदस्य की तारीफ करना हो, वह अपने अंदाज…
 02 December 2024
नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला की शादी इसी महीने 4 दिसंबर को होने जा रही है। बताया जा रहा है कि ये स्टार जोड़ी हैदराबाद में अन्नपूर्णा स्टूडियो में सात…
 02 December 2024
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी में अब महज दो दिन बचे हैं। होनेवाली दुल्हन और दूल्हे राजा के लिए प्री वेडिंग की रस्में लगातार हो रही हैं। शोभिता…
Advt.