कश्मीरा शाह का लॉस एंजिल्स में हुआ भयानक एक्सीडेंट, खून से सने कपड़े को देख हैरान हुए सब, कृष्णा ने कही ये बात
Updated on
18-11-2024 12:47 PM
एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया है। उसकी भयावह तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। खून से लथपथ कपड़े को देख हर कोई सदमे में है और उनका हालचाल ले रहा है। वहीं, कृष्णा अभिषेक ने भी कमेंट सेक्शन में चिंता जाहिर की। इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने भी उनका हालचाल लिया है। कश्मीरा के साथ ये वाकया कैसे हआ, इसके बारे में तो अभी ज्यादा पता नहीं। लेकिन लंबा-चौड़ा पोस्ट जरूर किया है।
कश्मीरा शाहर इन दिनों LA यानी लॉस एंजिल्स में हैं। वहीं, उनके दोनों बेटे रेयान और कृषांग अपने पापा कृष्णा अभिषेक के साथ 7 नवंबर को वहां से मुंबई आ गए थे। जिसके बाद से कपल ने काफी रील्स शेयर की थी। जहां कॉमेडियन-एक्टर अपने बेटों के साथ मजे करते दिखाई दिए थे और कश्मीरा उन्हें मिस कर रही थीं। अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने सबको चौंका दिया है।
कश्मीरा शाह का एक्सीडेंट
कश्मीरा शाह ने खून से सने कपड़े को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मुझे बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया। बहुत ही भयानक घटना थी। कुछ बड़ा होने वाला था। छोटे में निकल गया। उम्मीद है कि चोट के निशान नहीं रहेंगे। हर दिन एक पल में जियो। लौटने का इंतजार नहीं किया जा सकता। आज मुझे अपनी फैमिली की बहुत याद आ रही है।' कृष्णा अभिषेक के साथ-साथ उन्होंने दोनों बेटों का नाम भी लिखा।
कश्मीरा शाह का सेलेब्स ने पूछा हालचाल
इस पोस्ट पर राजेश खट्टर ने पूछा, 'हे भगवान, क्या हुआ कैश? उम्मीद है कि सब अच्छा होगा।' कृष्णा अभिषेक ने लिखा, 'भगवान की कृपा से तुम अब ठीक हो।' किश्वर मर्चेंट ने लिखा, 'हे भगवान, आप ठीक हो?' दीपशिखा नागपाल ने लिखा, 'ये क्या??? हे भगवान तुम वापस आऔ जल्दी।' पूजा भट्ट ने लिखा, 'हे भगवान। क्या हुआ है कैश? वहां तुम्हारी देखभाल हो रही है?' तनाज ईरानी ने कहा, 'हे भगवान ये तो बहुत ही डरावना है। उम्मीद करती हूं कि तुम अब ठीक होगी।'
करीना कपूर और अभिषेक बच्चन बरसों बाद एक बार फिर बरसों बाद एकसाथ नजर आए। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अभिषेक बच्चन के हाथों करीना को अवॉर्ड दिया गया। करीना…
'बिग बॉस 18' के अगले एपिसोड में, दर्शकों को नॉमिनेशन देखने को मिलेगा जिसे देखने के बाद हर कोई चौंकने वाला है क्योंकि ईशा सिंह ने शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेट…
टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 14' में हिस्सा ले चुकीं एक्ट्रेस कविता कौशिक एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की करोड़ों रुपये…
संगीत की अलग-अलग संस्कृति, विरासत को बचाने की जंग और प्यार की परीक्षा में राधे और श्रेया एक बार आमने-सामने हैं। साल 2020 में आई म्यूजिकल ड्रामा सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स'…
नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला की शादी इसी महीने 4 दिसंबर को होने जा रही है। बताया जा रहा है कि ये स्टार जोड़ी हैदराबाद में अन्नपूर्णा स्टूडियो में सात…
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी में अब महज दो दिन बचे हैं। होनेवाली दुल्हन और दूल्हे राजा के लिए प्री वेडिंग की रस्में लगातार हो रही हैं। शोभिता…