चेतना विकास मूल्य शिक्षा से समाज में ला सकते बड़ा बदलाव: बृजमोहन
Updated on
02-12-2024 12:52 PM
रायपुर। अभ्युदय संस्थान अछोटी, जिला दुर्ग में मध्यस्थ दर्शन के प्रणेता ए. नागराज द्वारा प्रवर्तित चेतना विकास मूल्य शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय शोध कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल थे।
इस कार्यशाला में शिक्षकों को मूल्य शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी टीचिंग लर्निंग मैटेरियल (TLM) पर केंद्रित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जीवन विद्या का अध्ययन कर चुके शिक्षकों को मूल्य आधारित शिक्षा के लिए विभिन्न तकनीकों और प्रयोग विधियों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्भोषण में कहा, चेतना विकास मूल्य शिक्षा, मानवीय शिक्षा का एक तरीका है. इस शिक्षा में मानव चेतना, देव चेतना, और दिव्य चेतना का अध्ययन कराया जाता है. इस शिक्षा के ज़रिए, सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों को सिखाया जाता है. इसके ज़रिए, बच्चों में शैक्षणिक क्षमता का विकास, भावनात्मक सुदृढ़ता, और सोच-समझकर निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि, सनातन धर्म पुरातन काल से इसका पालन कर रहा है गुरुकुलों और आश्रमों के माध्यम से बच्चों में शुरू से ही चेतना विकसित करने पर जोर दिया जाता था और उनका सम्पूर्ण विकास किया जाता था। "मूल्य आधारित शिक्षा आज की शिक्षा प्रणाली का अनिवार्य हिस्सा बननी चाहिए। जीवन विद्या के माध्यम से हम बच्चों में नैतिकता, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जागृत कर सकते हैं। शिक्षकों की भूमिका इस दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है।"
उन्होंने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षण में नवाचार और प्रभावी परिणाम लाने का माध्यम बनेंगी। साथ ही, उन्होंने अभ्युदय संस्थान के प्रयासों की सराहना की।
कार्यशाला में विभिन्न शिक्षण तकनीकों पर व्याख्यान, अनुभव-साझा सत्र, और समूह गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई शिक्षाविद्, विद्वान, और प्रशिक्षक शामिल हुए। शोध केंद्र के डॉ संकेत ठाकुर, महावीर अग्रवाल, सचिन, स्वाति परमार ने मूल्य शिक्षा में शोध कार्य की प्रस्तुति दी।
रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम के उन लोगों से मुलाकात की जो हथियार छोड़कर समाज…
सुकमा। बस्तर में चल रहे संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के तहत आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल का आगमन राज्य अतिथि के रूप में हुआ है। उक्त प्रतिनिधि मंडल 16 दिसंबर तक…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ष्सुशासन का 1 साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहालष् के थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी शनिवार को…
सुकमा। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ संपूर्ण पर्यावरण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा यूथ एवं…
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छग सह प्रभारी श्रीमती जरीता लेफ्तलांग, विजय जांगीड, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव,…
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर रायपुर के अनेक विभिन्न मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर आमजनों की शीतलहर से सुरक्षा हेतु अलाव जलाने की व्यवस्था सतत निरन्तर जारी है. इस…
बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में तेज़ी और सुगमता से चल रहा है। वर्तमान में 129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से…
बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के अन्तर्गत मतदान प्रक्रिया के सुचारू कार्य संपादन हेतु शिक्षा…
जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प…