Select Date:

विश्व शौचालय दिवस पर प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक

Updated on 21-11-2024 01:15 PM

जांजगीर-चांपा । विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर राज्य स्तर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए विश्व शौचालय दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान वीसी के माध्यम से कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छता दीदी, सरपंच आदि जुड़े। जिला पंचायत सभाकक्ष में हमारा शौचालय हमारा सम्मान-विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर कलेक्टर  आकाश छिकारा के निर्देशन में प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम कमल साव, दिलेश्वर साहू, जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे, उप संचालक  अभिमन्यु साहू सहित जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता हितग्राही दीदी को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करके पुरस्कृत किया गया। साथ ही व्यक्तिगत शौचालय के हितग्राहियों को स्वीकृत प्रदान किया गया। बैठक में आगामी 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किए जाने वाले स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा की जानकारी भी प्रदान की गई।
      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न कार्य है, सुबह उठने से लेकर दिनभर की क्रियाओं में इस कार्य को करते है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की हमें प्रेरणा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी से मिली है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम कमल साव ने कहा कि शौचालय का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके। जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने कहा कि स्वच्छता अभियान जब से शुरू किया गया है तब से काफी बदलाव देखने को मिला है। खुले में शौच मुक्त अभियान के माध्यम से लोगो के घरों में निजी शौचालय का निर्माण किया गया तो वहीं दूसरी ओर जहां पर सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता को महसूस किया गया वहां शौचालय का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के माध्यम से 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक विभिन्न गतिविधियां एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे।
 विविध गतिविधियों का होगा आयोजन
      विश्व शौचालय दिवस को इस वर्ष ‘‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान‘‘ थीम पर विश्व शौचालय दिवस का आयोजन 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विश्व शौचालय दिवस के तहत हमारा शौचालय-हमारा सम्मान अभियान का शुभारंभ, स्वच्छता शपथ का आयोजन, स्वच्छाग्रही, सफाई मित्र को सम्मानित करना, व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को वितरित करना। स्कूल शिक्षा विभाग एवं  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हमारा शौचालय-हमारा सम्मान अभियान के तहत सभी विकासखण्डों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रो, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में हाथ धुलाई एवं विभिन्न स्वच्छता संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 December 2024
रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम के उन लोगों से मुलाकात की जो हथियार छोड़कर समाज…
 16 December 2024
सुकमा। बस्तर में चल रहे संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के तहत आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल का आगमन राज्य अतिथि के रूप में हुआ है। उक्त प्रतिनिधि मंडल 16 दिसंबर तक…
 16 December 2024
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ष्सुशासन का 1 साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहालष् के थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी शनिवार को…
 16 December 2024
सुकमा। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ संपूर्ण पर्यावरण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा यूथ एवं…
 16 December 2024
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छग सह प्रभारी श्रीमती जरीता लेफ्तलांग, विजय जांगीड, पूर्व उप मुख्यमंत्री  टी.एस. सिंहदेव,…
 16 December 2024
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर रायपुर के अनेक विभिन्न मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर आमजनों की शीतलहर से सुरक्षा हेतु अलाव जलाने की व्यवस्था सतत निरन्तर जारी है. इस…
 16 December 2024
बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में तेज़ी और सुगमता से चल रहा है। वर्तमान में 129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से…
 16 December 2024
बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के अन्तर्गत मतदान प्रक्रिया के सुचारू कार्य संपादन हेतु शिक्षा…
 16 December 2024
जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प…
Advt.