युवक-युवती परिचय सम्मेलन से संसाधन और समय की होती है बचत : अरुण साव
Updated on
02-12-2024 12:54 PM
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को भिलाई के सुपेला में साहू समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन सराहनीय कार्य है। योग्य जीवन साथी की तलाश में एक माध्यम बनना पुनीत कार्य है। साहू समाज का परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है, जहां समाज के विवाह योग्य युवक-युवती आते हैं और मंच में अपना परिचय देते हैं। सामाजिक पत्रिका में भी परिचय प्रकाशित किया जाता है। इससे वैवाहिक रिश्ते जोड़ने में मदद मिलती है। समाज की इस पहल से संसाधन और समय की बचत होती है।
उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहू समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय वाली सामाजिक परिचायिका पुस्तिका का विमोचन भी किया। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम के उन लोगों से मुलाकात की जो हथियार छोड़कर समाज…
सुकमा। बस्तर में चल रहे संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के तहत आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल का आगमन राज्य अतिथि के रूप में हुआ है। उक्त प्रतिनिधि मंडल 16 दिसंबर तक…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ष्सुशासन का 1 साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहालष् के थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी शनिवार को…
सुकमा। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ संपूर्ण पर्यावरण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा यूथ एवं…
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छग सह प्रभारी श्रीमती जरीता लेफ्तलांग, विजय जांगीड, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव,…
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर रायपुर के अनेक विभिन्न मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर आमजनों की शीतलहर से सुरक्षा हेतु अलाव जलाने की व्यवस्था सतत निरन्तर जारी है. इस…
बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में तेज़ी और सुगमता से चल रहा है। वर्तमान में 129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से…
बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के अन्तर्गत मतदान प्रक्रिया के सुचारू कार्य संपादन हेतु शिक्षा…
जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प…