Select Date:

कई राज्यों की पुलिस ने अपनाया:भोपाल के जवान के बनाए सॉफ्टवेयर से साइबर फ्रॉड के केस सुलझाना आसान, घंटों का काम एक क्लिक में

Updated on 16-12-2024 02:06 PM

साइबर फ्रॉड कर लोगों को ठगने वाले ठगों को ट्रेस करना अब और आसान हुआ है। भोपाल की साइबर क्राइम विंग के एसआई भरत प्रजापति ने ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसका उपयोग अब देशभर के 10 से ज्यादा राज्यों की पुलिस कर रही है। investigationcamp.com नाम से तैयार वेबसाइट में ऐसी खूबियां हैं, जिनसे जांच प्रक्रिया आसान हो गई है। फ्री एक्सेस होने वाली वेबसाइट पर एक बार में कई यूजर काम कर सकते हैं।

तकनीकी जांच के लिए पुलिस को अब तक कई सॉफ्टवेयर खरीदना पड़ते थे। इस वेबसाइट में वे सारे फीचर हैं, जिनकी जरूरत क्रिमिनल्स को पकड़ने में होती है।

वेबसाइट बनने की कहानी

बीएससी (बायो) बैकग्राउंड वाले भरत ने 5 साल साइबर विंग में पोस्टिंग के दौरान आईटी की बारीकियां सीखीं। वे बताते हैं- कई केसों में ऐसी परेशानी आईं, जिसे दूर करने में काफी समय बर्बाद हुआ। इन परेशानियों को बिंदुवार लिखा, फिर इनके समाधान पर काम किया। वेबसाइट बनाने के लिए कोई छुट्‌टी नहीं ली। दिन में ऑफिस का काम करने के बाद रात 9 से रात 3 बजे तक वेबसाइट डिजाइन करता था।

1. आईपी इंटेलिजेंस : वीपीएन और प्रॉक्सी आईपी एड्रेस की पहचान आसान हुई है। आईपी एड्रेस किस देश का उपयोग हुआ, किस कंपनी का है, अपलोड करते ही जानकारी आ जाती है आदि।

2. सीडीआर का एनालिसिस: मोबाइल करियर्स बल्क लुकअप फीचर से सीडीआर का एनालिसिस एक क्लिक पर। सिम किसके नाम है, कंपनी, लोकेशन, नंबर अभी कहां पर एक्टिव है आदि।

3. आईएफएससी सर्च: खातों की डिटेल के लिए पुलिस बैंक पर निर्भर होती है। इस फीचर ने यह मुश्किल आसान की है। बैंक स्टेटमेंट अपलोड करते ही पता बैंक, ब्रांच, उसका फोन नंबर सब स्क्रीन पर।

4. थानों से संपर्क: पीएस सर्च फीचर में थाने का नाम डालकर एंटर करते ही थाने की लोकेशन, संपर्क नंबर और सर्च करने वाले व्यक्ति से थाना कितनी दूर है, यह सब कुछ स्क्रीन पर दिखेगा।

5. सीडीआर रूट ट्रेस: इससे पता चलता है यूजर किस रूट से कहां गया है। एक पूरा चार्ट स्क्रीन पर आ जाता है। उस तक पहुंचने की लिंक भी इसमें आती है। लोकेशन आसानी से ट्रेस होती है।

6. एनसीआरपी ग्राफ: ठगी का पैसा कितने खातों में ट्रांसफर हुआ। खाते की डिटेल भरते ही पूरा ट्री स्क्रीन पर। इसमें आप देख सकते हैं किन-किन खातों में रकम पहुंची और विड्रॉल कहां से हुआ।

इस वेबसाइट ने आसान कर दिया काम

इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशनल सेंटर पर वेबसाइट का प्रेजेंटेशन हो चुका है। देश की कई राज्यों की पुलिस इसका उपयोग कर रही हैं। अब तक जो वक्त एनालिसिस में बर्बाद होता था, उसका उपयोग क्रिमिनल्स को पकड़ने में हो रहा है। वेबसाइट ने काम आसान कर दिया है।

-अखिल पटेल, डीसीपी क्राइम, भोपाल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
 25 April 2026
भोपाल। फिरौती के लिए लोगों को धमकाने, वसूली व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क मध्य प्रदेश में चार स्तर में काम कर रहा है। प्रदेश…
 25 April 2026
भोपाल। प्रदेश में प्रतिदिन नौ लाख 67 हजार किलोग्राम दुग्ध संकलन किया जा रहा है। दुग्ध संकलन मोबाइल ऐप से होगा। इससे दुग्ध प्रदायकों को दूध की मात्रा, उसकी गुणवत्ता और…
 25 April 2026
भोपाल। सिंहस्थ 2028 से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इंदौर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करेगा। इंदौर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार, रनवे की लंबाई बढ़ाने और टैक्सीवे का निर्माण मास्टर प्लान…
 25 April 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार रात साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच चाकूबाजी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की और बात बढ़ने पर…
 25 April 2026
 भोपाल। भोपाल जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) एनके अहिरवार ने…
 25 April 2026
भोपाल। बैरसिया रोड, गेहूंखेड़ा-पंचवटी समेत शहर के करीब 45 इलाकों में आज यानी शनिवार को दो से सात घंटे तक बिजली कटौती होगी। दरअसल प्रभावित इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव…
 25 April 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी…
 25 April 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मप्र बोर्ड 10वीं की प्रदेश टॉपर पन्ना की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी को 500 में से 499 अंक प्राप्त करने पर एक लाख रुपये की…
Advt.