Select Date:

कैट शो में पहुंचीं अमेरिकन, थाईलैंड और साइबेरियन कैट्स

Updated on 16-12-2024 02:05 PM

भोपाल के कोहेफिजा स्थित लेक व्यू गार्डन में रविवार को चौथा कैट शो आयोजित किया गया। शो में शहर के 300 से अधिक कैट लवर्स शामिल हुए। पुराने शहर के निवासी फैज यार खान अपनी सियामी कैट लेकर आए, जो थाईलैंड की प्योर ब्रीड है। वो अपना अनुभव शेयर करते हुए कहते हैं-

स्पा से लेकर ग्रूमिंग तक की खास देखभाल

भोपाल के सैयद जासिम अली शो में क्लासिक लॉन्ग हेयर कैट लेकर आए थे। उन्होंने बताया, "इनकी देखभाल में काफी मेहनत लगती है। इन्हें स्पा करवाना पड़ता है, नाखून कटवाने होते हैं, जो एक मुश्किल काम है। यह मेरे दिल के बहुत करीब है।"

"यह मेरे बच्चों की तरह"

शो में आई फरहा ने कहा, "मेरी कैट्स मेरे बच्चों की तरह हैं। मेरे पास कई तरह की कैट्स हैं। मैं पिछले 10 साल से कैट्स पाल रही हूं। एक कैट पर फूड और दवाओं समेत करीब 15,000 रुपये खर्च होते हैं। हालांकि, यह खर्च मायने नहीं रखता। इनके बिना हमारी जिंदगी अधूरी लगती है।"

कैट्स की देखभाल में 15-20 हजार महीना खर्च लगता है

शो में आए शोएब पाशा बंगाल कैट लेकर आए थे। वो बताते हैं उनके पास 35 से ज्यादा कैट्स हैं। इनकी देखभाल में काफी मेहनत और खर्च होता है।

वो कहते हैं "सच कहूं तो मुझे इन्हें खुद से ज्यादा महत्व देना पड़ता है। हर कैट पर 15,000 से 20,000 रुपये तक का खर्च आता है, क्योंकि इनके लिए स्पेशल तरह के प्रोडक्ट्स लेना पड़ता हैं।"

"कैट्स के बिना लगता है अकेलापन"

शो में कैट लवर फरीहा अपनी परशियन कैट लेकर आई थीं। वो कहती हैं "मैं इसे पिछले 15 साल से पाल रही हूं। अगर हम कहीं बाहर चले जाते हैं तो इनके बिना सब कुछ खाली-सा लगता है। इनकी बच्चों जैसी याद आती हैं। हालांकि इनकी केयर बहुत करना पड़ता है, जिसमें समय और पैसे दोनों की जरूरत होती है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
 25 April 2026
भोपाल। फिरौती के लिए लोगों को धमकाने, वसूली व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क मध्य प्रदेश में चार स्तर में काम कर रहा है। प्रदेश…
 25 April 2026
भोपाल। प्रदेश में प्रतिदिन नौ लाख 67 हजार किलोग्राम दुग्ध संकलन किया जा रहा है। दुग्ध संकलन मोबाइल ऐप से होगा। इससे दुग्ध प्रदायकों को दूध की मात्रा, उसकी गुणवत्ता और…
 25 April 2026
भोपाल। सिंहस्थ 2028 से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इंदौर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करेगा। इंदौर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार, रनवे की लंबाई बढ़ाने और टैक्सीवे का निर्माण मास्टर प्लान…
 25 April 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार रात साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच चाकूबाजी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की और बात बढ़ने पर…
 25 April 2026
 भोपाल। भोपाल जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) एनके अहिरवार ने…
 25 April 2026
भोपाल। बैरसिया रोड, गेहूंखेड़ा-पंचवटी समेत शहर के करीब 45 इलाकों में आज यानी शनिवार को दो से सात घंटे तक बिजली कटौती होगी। दरअसल प्रभावित इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव…
 25 April 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी…
 25 April 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मप्र बोर्ड 10वीं की प्रदेश टॉपर पन्ना की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी को 500 में से 499 अंक प्राप्त करने पर एक लाख रुपये की…
Advt.